Sports
Advertisements

Alwar 14 June : 12 से 15 जून को राजस्थान के अलवर में आयोजित 11वीं सीनियर National Targetball Championship में बिहार की पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर नेशनल और फेडरेशन कप दोनों में सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

National Targetball Championship

National Targetball Championship बिहार पुरुष टीम सेमीफाइनल में
National Targetball Championship बिहार पुरुष टीम सेमीफाइनल में

बिहार टारगेटबॉल संघ के महासचिव दिलमोहन झा ने बताया कि सीनियर नेशनल के क्वार्टर फाइनल में बिहार की टीम ने आसाम को 12-4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसी प्रकार, फेडरेशन कप के क्वार्टर फाइनल में बिहार ने कर्नाटक को 4-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

बिहार टीम के कोच रागनी ठाकुर और राष्ट्रीय रेफरी अभिषेक अभिमन्यु ने इस सफलता पर खुशी जाहिर की और टीम को बधाई दी। यह प्रदर्शन बिहार के खेल के स्तर को दर्शाता है और उम्मीद है कि टीम इसी तरह सेमीफाइनल में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Advertisements

इस जीत से बिहार के टारगेटबॉल खिलाड़ियों और प्रशंसकों में उत्साह है, और सभी की निगाहें अब सेमीफाइनल पर टिकी हैं।


Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.