200 खिलड़ियों ने भाग लिया Karate Federation’s Belt Grading Test 2024 में
June 16, 2024 | by Goltoo
Muzaffarpur 16 June : आज दिनांक 16 जून 2024 (रविवार) को डॉ जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज इंडोर स्टेडियम में इंडिया ज़ेन डू शिन कराटे फेडरेशन के तात्वाधान मे 18वीं Karate Federation’s Belt Grading Test प्रतियोगिता -2024 का आयोजन किया गया।
Karate Federation’s Belt Grading Test

इस प्रतियोगिता में रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स क्लब मालीघाट, झांपहा, सोनपुर, नरकटियागंज समेत रास वर्ल्ड के विभिन्न क्लबों के लगभग 200 से ज्यादा कराटे खिलाड़ियो ने भाग लिया। जिसमें की 160 खिलाड़ी पास हुऐ।

इस कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट प्रतियोगिता में सफल सभी खिलाड़ियो को “इंडिया ज़ेन डू शिन कराटे फेडरेशन” के चेयरमैन, सिहान ई॰ राहुल श्रीवास्तव के द्वारा बेल्ट बांधकर प्रमोशन दिया गया। इसके साथ ही इस प्रतियोगिता में टॉप करने वाले खिलाड़ी हिमांशु राज को गोल्ड मेडल के साथ ब्लैक बेल्ट में प्रमोशन दिया गया।

सावी सिंह को सिल्वर मेडल के साथ आँरेंज बेल्ट व पूजा कुमारी को ब्रांज मेडल के साथ ब्राऊन बेल्ट देकर सम्मानित किया गया।
Senior National Targetball Championship में बिहार उपविजेता https://t.co/cZ8Ldxfu5J #targetball pic.twitter.com/Ca35N6Fqk6
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) June 16, 2024

इस परीक्षा मे बतौर मुख्य परिक्षक सारण जिले से सेंडाई सुनील कुमार, पश्चिम चंपारण जिले से सेंडाई आशिफ अनवर, मुजफ्फरपुर जिले से सेंडाई सूरज पंडित, सेंशाई प्रियंका सिंह व इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन के सचिव, सेंडाई शिल्पी सोनम के देखरेख में परीक्षा संपन्न हुआ।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all