www.goltoo.in

Sr. National Targetball Championship में बिहार टीम उपविजेता, मिक्स नेशनल में तीसरा स्थान

June 16, 2024 | by Goltoo

bihar-tea

Alwar 16 June : Sr.National Targetball Championship में बिहार टीम उपविजेता बनी और मिक्स नेशनल में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ.

National Targetball Championship बिहार उपविजेता

National Targetball Championship बिहार उपविजेता
National Targetball Championship बिहार उपविजेता

12 से 15 जून को राजस्थान के अलवर में आयोजित फेडरेशन कप नेशनल में बिहार टीम ने तमिलनाडु को 7–4 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। 11वीं सीनियर नेशनल टारगेटबॉल में बिहार को उपविजेता होने का गौरव प्राप्त हुआ।

तीसरा मिक्स नेशनल टारगेटबॉल चैंपियनशिप में बिहार टीम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। बिहार टारगेटबॉल संघ के महासचिव दिलमोहन झा ने बताया कि सीनियर नेशनल में बेस्ट डायमंड प्लेयर का खिताब बिहार के प्रियांशु राज को मिला वही फेडरेशन कप में बेस्ट शूटर का खिताब बिहार के आकाश को मिला।

बिहार टीम की कोच रागनी ठाकुर एवम राष्ट्रीय रेफरी अभिषेक अभिमन्यु का काफी सराहनीय योगदान रहा। बिहार के इस उपलब्धि पर एल एस कॉलेज के निदेशक शारीरिक शिक्षा महेंद्र प्रसाद, जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक पंकज कुमार,मुजफ्फरपुर हैंडबॉल के अध्यक्ष डॉ फिरोजुद्दीन फैज,राजीव सिन्हा, कुमार आदित्य सहित सभी जिला सचिव ने बधाई दी।

RELATED POSTS

View all

view all