Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 21 June : LS College और प्रजापिता ब्रह्मकुमारी के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज में 10वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया. साथ ही तीन दिवसीय योग शिविर का औपचारिक उद्घाटन भी किया गया.

LS College और प्रजापिता ब्रह्मकुमारी :योग दिवस

LS College
LS College और प्रजापिता ब्रह्मकुमारी के संयुक्त तत्वावधान में योग दिवस और शिविर का सफल आयोजन
LS College और प्रजापिता ब्रह्मकुमारी के संयुक्त तत्वावधान में योग दिवस और शिविर का सफल आयोजन

LS College
LS College में योग दिवस और शिविर का सफल आयोजन Image Dy. Mayor Dr. Monalisa
LS College

अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि  योग  भारत में उत्पन्न एक शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है जिसे पूरी दुनिया ने आंतरिक और बाह्य स्वास्थ के लिए अत्यन्त प्रभावकारी और कल्याणकारी माना है.

LS College और प्रजापिता ब्रह्मकुमारी के संयुक्त तत्वावधान में योग दिवस और शिविर का सफल आयोजन
LS College और प्रजापिता ब्रह्मकुमारी के संयुक्त तत्वावधान में योग दिवस और शिविर का सफल आयोजन

योग  के  अंतर्राष्ट्रीय  दिवस का उद्देश्य दुनिया भर में योग  के अभ्यास से होने वाले शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास के  कई  लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है. हमारी संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम् की रही है तथा योग सम्पूर्ण विश्व का कल्याण करने के लिए एक सशक्त माध्यम है.

Advertisements
LS College और प्रजापिता ब्रह्मकुमारी के संयुक्त तत्वावधान में योग दिवस और शिविर का सफल आयोजन
LS College और प्रजापिता ब्रह्मकुमारी के संयुक्त तत्वावधान में योग दिवस और शिविर का सफल आयोजन
LS College

उन्होंने कहा की विगत वर्षो में कैम्पस के रखरखाव , सौंदर्यीकरण तथा कैम्पस के ग्रीन कवरेज को बढ़ाने की दिशा में जो प्रयास किए गए है उसी का परिणाम ये ग्रीन एंड क्लीन कैम्पस है. प्रो राय ने सभी से अपील करते हुए कहा कि ये योग शिविर तभी पूर्ण रूपेण सफल होगा जब प्रतिभागी यहां से सीखे आसन और योग विधियों को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनायेंगे. उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से ही हम देश को ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं तथा योग साधना के अपने आध्यात्मिक बल पर ही भारत विश्व का नेतृत्व कर सकता है.

LS College

कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो राय ने हार्ट हेल्थ के लिए विभिन्न व्यायामों का खुद प्रशिक्षण भी दिया जिसे सभी प्रतिभागियों ने बहुत उत्साह से किया. योग प्रशिक्षक डॉ प्रदीप कुमार झा ने प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न आसनों एवम प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया तथा बीके डॉ खुशबू ने राजयोग ध्यान का प्रशिक्षण दिया. धन्यवाद ज्ञापन बीके भास्कर भाई ने किया.

ls college

मौके पर उपमेयर डॉ मोनालिसा, प्रो राजीव कुमार, प्रो राजीव झा, प्रो विजय कुमार, डॉ ऋतुराज कुमार, डॉ राजीव कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ कुमार बलवंत, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ , बीके पुष्पा, सुजीत कुमार, डॉ मनोज शर्मा, ऋषि कुमार, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.