Headlines

RDS College में इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री में है बेहतर करियर विकल्प

RDS College RDS College
Advertisements

Muzaffarpur 25 June : RDS College में विगत वर्ष 2002 से बीएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री कोर्स की पढ़ाई केमिस्ट्री विभाग में चल रहा है। यह तीन वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम है। यहां के छात्र पूरे देश भर में अपनी सफलता का परचम लहरा रहे हैं।

RDS College Industrial Chemistry

आरडीएस कॉलेज में चल रहे इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री में है बेहतर करियर विकल्प

Shaheed Diwas

इस कोर्स को करने के बाद छात्र विश्लेषणात्मक रासायनज्ञ, बायोमेडिकल रासायनज्ञ, गुणवत्ता नियंत्रक, सुरक्षा स्वास्थ्य और पर्यावरण विशेषज्ञ, रासायनिक इंजीनियरिंग सहयोगी, अनुसंधान वैज्ञानिक एवं प्रयोगशाला रासायनज्ञ के रूप में अपना कैरियर बना सकते हैं। वर्तमान समय में इस कोर्स का डिमांड काफी बढ़ गया है।


कोर्स समन्वयक डॉ राजेश कुमार ने बताया कि विगत के वर्षों में यहां से डिग्री प्राप्त छात्र देशभर में अच्छी सैलरी पर नौकरी कर रहे हैं। यहां के छात्रों का शत प्रतिशत प्लेसमेंट होता है। देश की प्रतिष्ठित मेडिसिन एवं केमिकल कंपनियां यहां के छात्रों को अपने यहां अवसर प्रदान करती है।


RDS College रसायन शास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ रामकुमार ने बताया कि 12वीं (इंटरमीडिएट) साइंस स्ट्रीम बायोलॉजी या मैथ के छात्र इस कोर्स में नामांकन ले सकते हैं। केमिस्ट्री विषय में 45 परसेंट अंक होना चाहिए। यहां से इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री में बीएससी करने के बाद वर्तमान समय में नौकरी की संभावनाएं काफी बढ़ गई है.


प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने बताया कि आरडीएस कॉलेज में चल रहे औद्योगिक रसायन का यह कोर्स छात्रों के करियर में काफी लाभदायक और विविधता पूर्ण है। बेहतर पढ़ाई एवं अत्याधुनिक प्रयोगशाला की व्यवस्था छात्रों के सैद्धांतिक व व्यवहारिक ज्ञान को समृद्ध कर रही है।