Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 18 July : आज दिनांक 18 जुलाई 2024 को संध्या 6:00 बजे माननीय कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय की अध्यक्षता में Bihar University Sports Council की बैठक आयोजित की गई ।

Bihar University Sports Council की बैठक

उक्त बैठक में स्पोर्ट्स कौंसिल के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे ,डॉ बीएस राय, डॉ ओम प्रकाश राय , डॉ मनोज कुमार, डॉ कन्नू प्रिया, डॉ नीलम कुमारी , डॉक्टर कन्तेश कुमार सिंह , सदस्य सचिव क्रीडा परिषद व अन्य सभी विशेष आमंत्रित सदस्य उपस्थित रहे ।

Bihar University Sports Council की बैठक
Bihar University Sports Council की बैठक


बैठक में विश्वविद्यालय के खेल के क्षेत्र के पुराने गौरव को हासिल करने व खेल संस्कृति को विकसित करने के लिए निम्नवत निर्णय लिए गए –
१. विश्वविद्यालय खेलकूद कैलेंडर को पुनः तैयार कर शीघ्र प्रकाशित किया जाएगा।
२)अंतर विश्वविद्यालय के लिए चयनित टीम का भाग लेने के पूर्व इक्कीस दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Advertisements


३) विश्वविद्यालय की टीम के भाग लेने के लिए स्पोर्ट्स कौंसिल के लिए एक डेडिकेटेड राशि की व्यवस्था की जायगी , जो सीधे सदस्य सचिव के नियंत्रण में होगी , जिस से खिलाड़ियों का कोई भी काम यथा रेल टिकट , दैनिक भत्ता , एंट्री फ़ीस व कोचिंग में कोई बाधा नहीं हो ।
४) विश्वविद्यालय खेल नीति शीघ्र तैयार करने का निर्णय लिया गया ।
५) कम्युनिटी हॉल को तैयार स्पोर्ट्स कौंसिल के नियंत्रण में दिया जाय ।


६) क्षेत्रीय व अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय की मेज़बानी का अनुरोध किया गया है ,उसके आयोजन की पूर्व तैयारी प्रारंभ की जय ।
७) सभी अंगीभूत व संबद्ध महाविद्यालयों मे खेल कूद को बढ़ावा देने के लिए एक वर्चुअल / फिजिकल बैठक आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया ।
८) खिलाड़ी छात्र व छत्राओ को एडमिशन व उपस्थिति में छूट देने पर सहमति बनी ।
धन्यवाद के साथ बैठा समाप्त हुआ ।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.