Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 19 July : Muzaffarpur Boys Football League : आज दिनांक 19 07 24 को स्थानीय खुद्दीराम बोस फुटबॉल मैदान में प्रथम मुहम्मद शोएब उर्फ लाल भाई मेमोरियल जूनियर ब्वॉयज फुटबॉल लीग टूर्नामेंट में जागृति फुटबॉल टीम और किंग कोबरा ए फुटबॉल टीम के बीच खेला जाना था निर्धारित समय अवधि में किंग कोबरा ए टीम मैदान में खेल के लिए उपस्थित हो गई लेकिन जागृति फुटबॉल टीम मैदान में खेलने के लिए उपस्थित नही हुई जिसके बाद निर्णायक सुरेश महतो के द्वारा काफी इंतजार करने के बाद किंग कोबरा ए टीम के पक्ष में वॉक ओवर दे दिया गया जिससे किंग कोबरा टीम को जीत का अंक प्राप्त हुआ।

Muzaffarpur Boys Football League

Muzaffarpur Boys Football League
Muzaffarpur Boys Football League Symbolic image


पहली बार जिला में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने और जूनियर खिलाड़ियों में प्रतिभा बढ़ाने के लिए जूनियर ब्वॉयज फुटबॉल लीग टूर्नामेंट ,वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी परिवार कल्याण संघ के सहयोग से मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में शुरू किया गया है।


टूर्नामेंट संयोजक मुहम्मद सलाउद्दीन ने बताया की दिनांक 20 07 24 को यंग बॉयज फुटबॉल टीम और माउंट लिटेरा जी स्कूल फुटबॉल टीम के बीच खेला जाएगा।

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.