Headlines

Muzaffarpur Boys Football यंग बॉयज फुटबॉल टीम 1 के मुकाबले 5 गोलों से विजयी

Muzaffarpur Boys Football Muzaffarpur Boys Football
Advertisements

Muzaffarpur 20 July : आज दिनांक 20th July को स्थानीय खुद्दीराम बोस फुटबॉल मैदान में Muzaffarpur Boys Football प्रथम मुहम्मद शोएब उर्फ लाल भाई मेमोरियल जूनियर ब्वॉयज फुटबॉल लीग टूर्नामेंट में यंग बॉयज फुटबॉल टीम और माउंट लिटेरा जी स्कूल फुटबॉल टीम के बीच खेला गया जिसमें यंग बॉयज फुटबॉल टीम 1 के मुकाबले 5 गोलों से विजय प्राप्त किए।

Muzaffarpur Boys Football

पहली बार जिला में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने और जूनियर खिलाड़ियों में प्रतिभा बढ़ाने के लिए जूनियर ब्वॉयज फुटबॉल लीग टूर्नामेंट ,वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी परिवार कल्याण संघ के सहयोग से मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में शुरू किया गया है। आज का मैच यंग बॉयज फुटबॉल टीम और माउंट लिटेरा जी स्कूल फुटबॉल टीम के बीच खेला गया जिसका उद्घाटन मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी सचिव सुनील सिंह, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार उर्फ गुड्डू , मुहम्मद नाजिर , इरशाद मलिक, मुहम्मद करार के द्वारा अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया ।

Muzaffarpur Boys Football
Muzaffarpur Boys Football


खेल के शुरुआत से ही यंग बॉयज टीम के द्वारा दवाब बनाया गया के जर्सी नंबर 5 आशीष ने खेल के 9 वे मिनट में गोल कर अपनी टीम को एक गोल से आगे कर दिए लेकिन माउंट लिटेरा टीम के समीर के द्वारा पलट वार करते हुए खेल के 10 वे मिनट में गोल कर स्कोर एक एक गोल से बराबर कर दिया लेकिन खेल के 14 वे मिनट में यंग बॉयज के आशीष ने अपने टीम के लिए दूसरा गोल कर अपनी टीम को एक के मुकाबले दो गोल से आगे कर दिए।खेल के 20 वे मिनट में माउंट लिटेरा के डिफेंडर निखिल के आत्मघाती गोल से यंग बॉयज एक के मुकाबले तीन गोल से आगे हो गई ।

मध्यांतर तक यंग बॉयज एक के मुकाबले तीन गोल से आगे थी। मध्यांतर के बाद दोनो टीमों के खिलाड़ियों द्वारा काफी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया गया लेकिन सफलता यंग बॉयज को मिली और यंग बॉयज टीम के जर्सी नंबर 7 हर्षवर्धन ने खेल के 44 वे मिनट में और जर्सी नंबर 3 गौरव ने 60 वे मिनट में गोल कर अपनी टीम को एक के मुकाबले पांच गोल से आगे कर दिए।


खेल के अंत में यंग बॉयज फुटबॉल टीम ने माउंट लिटेरा जी स्कूल फुटबॉल टीम को एक के मुकाबले पांच गोल से पराजित किया।खेल का सफल संचालन निर्णायक के रूप में मुहम्मद सलाउद्दीन,बृजेन्द्र चौधरी उर्फ बैजू दा , एवम राकेश पासवान एवम दीपक कुमार के द्वारा किया गया।


टूर्नामेंट संयोजक मुहम्मद सलाउद्दीन ने बताया की दिनांक 21 07 24 को अमित इलेवन फुटबॉल टीम और जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल फुटबॉल टीम के बीच खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *