Muzaffarpur 15 August : RDS College Muzaffarpur ने उत्साह और देशभक्ति के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया. स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर महाविद्यालय के परिसर में ध्वजारोहण का आयोजन हुआ।
RDS College Muzaffarpur स्वतंत्रता दिवस
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनीता सिंह ने की। ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में प्राचार्या ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और इस दिन के महत्व पर प्रकाश डाला।

डॉ. अनीता सिंह ने कहा, “स्वतंत्रता दिवस केवल एक समारोह नहीं है, बल्कि यह हमारे शहीदों को याद करने का दिन है। उनके अनगिनत प्रयास और बलिदान के कारण ही हम आज स्वतंत्रता का आनंद ले रहे हैं। उनकी कुर्बानियों को याद करना और उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।”

RDS College उन्होंने उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता की कीमत को समझना और इसे सुरक्षित रखने का संकल्प लेना हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए।
Dr Anita Singh, Principal RDSCollege Muzaffarpur on Independence Day pic.twitter.com/PBKSykFy45
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 15, 2024





कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान, कर्मचारियों के लिए एक कंप्यूटर साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया था, और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए थे। इसके अतिरिक्त, एनएसएस इकाई के छात्रों को उनके योगदान के लिए मोमेंटो से सम्मानित किया गया। एनसीसी कैडेटों को भी उनके प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया और उन्हें प्रशंसा मिली।



इस अवसर पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गन्नो पर प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया


इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी और छात्र उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस राष्ट्रीय पर्व को सम्मानपूर्वक मनाया और स्वतंत्रता संग्राम के योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।