Muzaffarpur 22 August : Kilkari Cup Chess Championship आज दिनांक 22 अगस्त, 2024 को स्थानीय मिठनपूरा स्थित बिहार बाल भवन “किलकारी”, मुजफ्फरपुर के सभागार में मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ एवं बिहार बाल भवन “किलकारी”, मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय- “किलकारी कप” मुजफ्फरपुर जिला अंडर 15 (ओपेन और बालिका वर्ग) शतरंज चैम्पियनशिप 2024 का विधिवत उद्घाटन किया गया।
Kilkari Cup Chess Championship

उक्त आयोजन के उद्घाटन समारोह मे राजकीय इंटर कॉलेज के प्राचार्य जीबू कुमार झा ने नन्ही खिलाड़ी दिशा रानी के साथ शतरंज का चाल चल कर विधिवत उद्घाटन किए साथ ही विशिष्ट अतिथि किलकारी संस्थान के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, स्नेहा रानी एवं सी0 एच0 पी0 फाउन्डेशन के अध्यक्ष,अमीत चंदन ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किए।

इसके पूर्व किलकारी के बच्चो के द्वारा स्वागत गान कि प्रस्तुती किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विजय कुमार, नेहा कुमारी, राजीव कुमार “रूद्र”, मनीष कुमार एवं अभिजीत कुमार, आभास कुमार एवं संस्थान के अन्य सहकर्मी के साथ बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।

उक्त कार्यक्रम का संचालन जिला शतरंज संघ के सचिव, राजीव रंजन और धन्यवाद ज्ञापन आयोजन सचिव किलकारी संस्थान के खेल प्रक्षिक्षक, विकास कुमार सिंह ने किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूल से 08 अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी सहित कुल 55 प्रतिभागी भाग ले रहे है।

*प्रथम दिन ओपेन वर्ग में 03 राउंड के समाप्ति के पश्चात परिणाम इस प्रकार रहे-
01) बोर्ड नंबर 1 पर तेजस शांडिल्य 03 अंक ने यस रमन 02 अंक को,
02) बोर्ड नंबर 2 पर अभिज्ञान मेहता 03 अंक ने अक्षत 02 अंक को,
03) बोर्ड नंबर 3 पर यथार्थ नथानी 03 अंक ने वैभव कुमार मिश्रा 02 अंक को,
04) बोर्ड नंबर 4 पर आदया श्री 03 अंक ने विनीत कुमार 02 अंक को,
05) बोर्ड नंबर 5 पर देवराज 2.5 अंक ने युवान रमन 02 अंक को,
06) बोर्ड नंबर 6 पर दिव्यांश 2.5 अंक ने प्रनीत सिन्हा 15 अंक को,
07) बोर्ड नंबर 7 पर नैतिक मिश्रा 02 अंक ने अदिश सिन्हा 01 अंक को,
08) बोर्ड नंबर 8 पर अर्श श्रीवास्तव 02 अंक ने नवनीत कुमार 01 अंक को,
09) बोर्ड नंबर 9 पर अतिक्ष 02 अंक ने पार्थ कुमार 01 अंक को,
10) बोर्ड नंबर 10 पर सार्थक श्रीवास्तव 02 अंक ने आयुष्मान कुमार 01 अंक को,
*प्रथम दिन बालिका वर्ग में 02 राउंड के पश्चात परिणाम इस प्रकार रहे-
01) बोर्ड नंबर 1 पर नव्या गोयनका 1.5 अंक और आदया 1.5 अंक के बीच बाजी ड्रॉ रहा,
02) बोर्ड नंबर 2 पर अदिति झा 02 अंक ने दृष्टि राज 01 अंक को,
03) बोर्ड नंबर 3 पर वृति वैभव 02 अंक ने अनुराधा कुमारी 01 अंक को,
04) बोर्ड नंबर 4 पर दिशा रानी 1.5 अंक ने कनिष्का राज 01 अंक को हराया।
Karate Belt Grading Test 2024 #muzaffarpur at Tirhut College of Physical Education pic.twitter.com/OcleNKBPil
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 21, 2024
उक्त आयोजन के विजेता प्रतिभागी आगामी राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप में मुजफ्फरपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे साथ ही विजेता प्रतिभागियों को ट्राॅफी, मेडल, प्रमाणपत्र के साथ राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप मे भाग लेने के लिए टीम खर्च और टीम जर्सी प्रदान किया जाएगा।
उक्त बात की जानकरी संघ के सचिव, राजीव कु0 रंजन के द्वारा दिया गया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।