Headlines

LS College के संगीत विभाग में नया म्यूजिक लैब

LS College
Advertisements

Muzaffarpur 12 September : लंगट सिंह कॉलेज के संगीत विभाग में छात्रों के प्रैक्टिकल कक्षाओं की गुणवत्ता को बढ़ाने के उद्देश्य से एक नया म्यूजिक लैब स्थापित किया गया है. प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने लैब का जायजा लेते हुए कहा कि संगीत विभाग यह स्टूडियो छात्रों को आधुनिक उपकरणों और सुविधाओं के साथ अपने संगीत कौशल को विकसित करने का अवसर प्रदान करेगा.

LS College नया म्यूजिक लैब

LS College के संगीत विभाग में नया म्यूजिक लैब
LS College के संगीत विभाग में नया म्यूजिक लैब

प्राचार्य प्रो राय ने बताया कि यह लैब छात्रों को कक्षाओं में सीखी गई तकनीकों को अभ्यास में लाने और वास्तविक संगीत निर्माण का अनुभव देने के उद्देश्य से बनाया गया है. इसमें पीजी संगीत के सिलेबस के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाले संगीत उपकरण, रिकॉर्डिंग उपकरण और अन्य संसाधन उपलब्ध हैं. उन्होंने कहा कि यह पहल संगीत के क्षेत्र में छात्रों की रचनात्मकता और कौशल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगीसाथ ही इससे छात्रों को न केवल संगीत के सिद्धांत बल्कि प्रैक्टिकल कौशल में भी महारत हासिल करने का अवसर मिलेगा.

प्रो राय ने आगे कहा अन्य संकायों के छात्र भी इस लैब में संगीत की शिक्षा ले सकते हैं. लैब में छात्रों को विभिन्न संगीत वाद्ययंत्रों की शिक्षा दी जाएगी, साथ ही उन्हें गायन और संगीत के विभिन्न शैलियों पर भी प्रशिक्षण मिलेगा. इससे न केवल छात्रों की संगीत कौशल में निखार आएगा, बल्कि वे कॉलेज की सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगे.

LS College के संगीत विभाग में नया म्यूजिक लैब
LS College के संगीत विभाग में नया म्यूजिक लैब

संगीत विभाग के समन्वयक डॉ एनएन मिश्रा ने मौके पर बताया कि नए लैब का लाभ उठाकर छात्र विभिन्न संगीत शैलियों का सीख सकेंगे और अपनी प्रतिभा को विभिन्न मंच पर दिखा सकेंगे. उन्होंने कहा कि पीजी के छात्रों के लिए सिलेबस के अनुरूप प्रैक्टिकल कक्षाएं आयोजित होगी .मौके पर प्रो राजीव झा, प्रो संजीव मिश्रा, डॉ नवीन कुमार, राजन कुमार,दीपक कुमार, ऋषि कुमार, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *