Headlines

RDS College : Seminar on “Vedic Mathematics and its Applications”

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 26 September : आरडीएस कॉलेज के स्नातकोत्तर गणित विभाग द्वारा “वैदिक गणित और इसके अनुप्रयोग” Vedic Mathematics and its Applications विषय पर आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में विश्वविद्यालय गणित विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ एस के शुक्ला ने वैदिक गणित की महत्ता और उसके अनुप्रयोग पर अपना वक्तव्य देते हुए कहा कि वैदिक गणित भारतीय ज्ञान विज्ञान की बौद्धिक विरासत है।

RDS College Seminar on Vedic Mathematics

RDS College Seminar on Vedic Mathematics
RDS College Seminar on Vedic Mathematics
SKJ Law College

वैदिक गणित भारतीय ज्ञान-विज्ञान की बौद्धिक विरासत है: डॉ एस के शुक्ला

SKJ Law College
SKJ Law College

SKJ Law College
RDS College Seminar on Vedic Mathematics HOD BRABU Dr Sanjay

सेमिनार के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार ने बताया कि वैदिक गणित मानसिक गणना तकनीकों की प्रणाली है, जिसकी खोज प्राचीन हिंदू ग्रंथो में 20वीं सदी में शंकराचार्य भारती कृष्ण तीर्थ द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि वैदिक गणित एकाग्रता और समस्या समाधान क्षमताओं को बेहतर बनाने में मदद करता है। वैदिक गणित की विशेषता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अखंडता, सरलता,रचनात्मकता, तीव्र एवं सटीक परिणाम इसके मूल तत्व हैं।

SKJ Law College
गणित विभाग के अध्यक्ष डॉ दिनेश तिवारी ने सेमिनार में विषय प्रवेश कराया और अतिथियों का स्वागत किया।

गणित विभाग के अध्यक्ष डॉ दिनेश तिवारी ने सेमिनार में विषय प्रवेश कराया और अतिथियों का स्वागत किया।

SKJ Law College
RDS College Seminar on Vedic Mathematics Dr Sanjay Shukla

वैदिक गणित के 16 सूत्रों को वेदों का अनुसंधान करके जगदगुरु शंकराचार्य भारती कृष्ण तीर्थ महाराज ने निकाला है,जो आधुनिक गणित के अंकगणित, बीजगणित, त्रिकोणमिति, कैलकुलस, कंप्यूटर विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अत्यधिक उपयोगी है। वैदिक गणित के 16 सूत्र जटिल गणितीय समस्याओं को तेजी से हल करने में सहायता प्रदान करते हैं।

SKJ Law College

डॉ शुक्ला ने वैदिक गणित पर पीपीटी के माध्यम से सेमिनार को इंटरएक्टिव और आकर्षक बनाया। उन्होंने जटिल गणितीय समस्याओं को स्मार्ट और सरल समाधानों के साथ हल करने के लिए व्यावहारिक उदाहरण साझा किये।छात्रों की जिज्ञासाओं का त्वरित गति से हल किया गया।

SKJ Law College
RDS College Seminar on Vedic Mathematics
RDS College Seminar on Vedic Mathematics Prof Anita Singh Principal

अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने कहा कि यह विश्वविद्यालय का पहला कॉलेज है जहां वैदिक गणित पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार के माध्यम से सरल तरीके से गणितीय समस्याओं को हल करने की तकनीक का छात्रों को काफी लाभ मिला है। सेमिनार की सफलता के लिए उन्होंने मुख्य वक्ता, मुख्य अतिथि एवं गणित विभाग के सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया और उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

SKJ Law College
SKJ Law College
SKJ Law College
मंच संचालन गणित विभाग की प्राध्यापिका डॉ के वंदना एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ भोला महाली ने किया।
SKJ Law College
धन्यवाद ज्ञापन डॉ भोला महाली ने किया।

मंच संचालन गणित विभाग की प्राध्यापिका डॉ के वंदना एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ भोला महाली ने किया।