Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 30 September : LS College के दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा अखिल भारतीय दर्शन परिषद द्वारा प्रायोजित गांधी और उनका सर्वोदय दर्शन विषय पर एक व्याख्यान आयोजित किया गया.

LS College एक व्याख्यान

अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि गांधी जी का सर्वोदय दर्शन उनके विचारों का महत्वपूर्ण हिस्सा था. उन्होंने सामाजिक और आर्थिक असमानता के खिलाफ लड़ा और एक समर्थ और समृद्ध समाज की स्थापना के लिए जीवन भर काम किया. महात्मा गांधी के स्वदेशी आंदोलन की भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण भूमिका थी .उन्हीं के स्वदेशी और सर्वोदय परिकल्पना से प्रेरणा लेकर चलाया जा रहा मेक इन इंडिया अभियान भारत में निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक पहल है जिसका उद्देश्य उत्पादन और रोजगार को बढ़ावा देना है.

LS College गांधी और उनका सर्वोदय दर्शन विषय पर एक व्याख्यान आयोजित
LS College गांधी और उनका सर्वोदय दर्शन विषय पर एक व्याख्यान आयोजित

गांधी जी का सर्वोदय दर्शन आज भी हमें एक बेहतर और समर्थ समाज की दिशा में मार्गदर्शन कर रहा है. उनकी सोच और दर्शन हमें समर्थ और समर्पित समाज की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. मुख्य वक्ता हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो राजीव कुमार झा ने महात्मा गांधी जी ने अपने अद्वितीय दृढ़ संकल्प और सर्वोदय दर्शन के माध्यम से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नेतृत्व किया. उन्होंने समाज में समर्थता, सामर्थ्य, और समर्पण की भावना को बढ़ावा दिया.

Advertisements
LS College

विशिष्ट अतिथि प्रो राजीव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी जी का सर्वोदय दर्शन एवं अध्यात्म पर उनका विशेष ध्यान रहा. उनका सर्वोदय दर्शन समाज में समानता, समरसता, और समृद्धि की ओर एक मार्गदर्शन प्रदान करता है.

मुख्य अतिथि भौतिकी के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो अनिल कुमार ने कहा कि गांधी जी का सर्वोदय दर्शन हमें समर्पित और समर्थ समाज की दिशा में ले जाता है जो सभी के लिए न्यायपूर्ण अवसर सुनिश्चित करता है.

कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो विजय कुमार ने, स्वागत डॉ दीपिका कुमारी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो संजीव मिश्रा ने किया. मौके पर प्रो गोपालजी, प्रो पंकज कुमार, डॉ ऋतुराज कुमार, डॉ राजीव कुमार, डॉ पयोली, डॉ नवीन कुमार, डॉ प्रदीप कुमार, सुजीत कुमार, लालबाबू सिंह आदि मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.