Muzaffarpur 30 September : RDS College में आज हिन्दी दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत “वर्तमान संदर्भ में हिन्दी की दशा और दिशा ” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
RDS College में हिन्दी दिवस पखवाड़ा

हिंदी आम जन की भाषा है, हिंदी आपके संस्कार की भाषा है.: डॉ सतीश कुमार राय

इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रो सतीश राय ने हिन्दी के समावेशी स्वरूप की व्याख्या की। उन्होंने हिन्दी को सामासिक संस्कृति की पोषिका बताया।
डॉ सतिसक कुमार राय की लाइव वीडियो नीचे देख सकते हैं.

RDS College में नवनिर्वाचित अधिसभा के सदस्यों का सम्मान https://t.co/wjZCafyus6 #Muzaffarpur #goltoo @DineshCRai pic.twitter.com/8K1Rwa1wWY
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 30, 2024
विभागाध्यक्ष प्रो सत्येन्द्र प्रसाद सिंह ने विषय प्रवेश के क्रम में आजादी के बाद हिन्दी के खिलाफ चल रही भाषाई राजनीति की जमकर भर्तस्ना की। प्रो रमेश गुप्ता ने हिन्दी के विकास में विभिन्न रचनाकारों के योगदान को रेखांकित किया।

प्राचार्या डाॅ अनिता सिंह ने हिन्दी को सभी भारतीयों की भाषा बताते हुए इसके सतत विकास की कामना की।

एल एस काॅलेज के भोजपुरी विभागाध्यक्ष डाॅ जयकांत सिंह ने भी इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त किए।

मंच का संचालन डाॅ नीरज कुमार मिश्र ने एवं धन्यवाद भाषण डाॅ मनोज कुमार सिंह ने किया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।