Muzaffarpur News
Advertisements

Gwalior 2 October : Bihar Wheelchair Rugby Team बिहार व्हीलचेयर रग्बी टीम ने जीता कांस्य पदक व्हीलचेयर रग्बी फेडरेशन ऑफ इंडिया, रग्बी इंडिया एवं पैरालिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में 30 सितंबर से 02 अक्तूबर 2024 तक मध्यप्रदेश के ग्वालियर में नवनिर्मित भारत के एकमात्र दिव्यांगजन हेतु स्टेडियम अटल बिहारी वाजपेयी ट्रेनिंग सेंटर फॉर डीजेबीलिटि स्पोर्ट्स में 6ठी राष्ट्रीय व्हीलचेयर रग्बी प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया गया I

Bihar Wheelchair Rugby Team

Bihar Wheelchair Rugby Team
Bihar Wheelchair Rugby Team

प्रतियोगिता में बिहार टीम ने अपने बेहतर प्रदर्शन की बदौलत तृतीय स्थान के लिए खेले गए मैच में कर्नाटक को 9-5 से हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया I इससे पूर्व क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु को 14-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया I दूसरे सेमीफाइनल में बिहार टीम केरल से 9-11 से हार कर फाइनल से चूक गई I

Bihar Wheelchair Rugby Team
Bihar Wheelchair Rugby Team
Bihar Wheelchair Rugby Team

टीम के प्रशिक्षक कुमार आदित्य की रणनीति एवं कप्तान शैलेश कुमार सहित खिलाड़ी दीपक सिंह, राजीव, धीरज, दीपक, राकेश एवं राहुल दयाल के बेहतरीन प्रदर्शन से बिहार कांस्य पदक जीतने में सफल हुई I टीम के साथ फिजियो डॉ. विवेक सिन्हा, टीम प्रबंधक ज्योति माला एवं खिलाड़ियों के साथ आए सहायक के अथक प्रयास से यह सम्भव हो सका I प्रतियोगिता का आयोजन जा रहा है I

Advertisements
Bihar Wheelchair Rugby Team
Bihar Wheelchair Rugby Team


बिहार से खिलाड़ी के रूप में शैलेश कुमार, राहुल दयाल, दीपक शर्मा, अमित सिंह, राजीव कुमार, दीपक कुमार, राजीव कुमार , धीरज कुमार सम्मिलित हैं I खिलाड़ियों के सहायक के रूप में अनुराज कुमार, मनीष कुमार, अरविंद किशोर एवं फिजियो-सह-डॉक्टर के रूप में डॉ. विवेक सम्मिलित हैं I टीम प्रबंधक के रूप में ज्योति माला एवं बिहार टीम के कोच के रूप में कुमार आदित्य टीम का हिस्सा है I

पूरी टीम इस प्रकार है- शैलेश कुमार- कप्तान, दीपक शर्मा, दीपक कुमार, राजीव कुमार, अमित कुमार सिंह, राकेश पंडित, राहुल दयाल, धीरज, राधा कुमारी, विद्या माला, सोनी कुमारी I


बिहार टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिए पूर्व निःशक्तता आयुक्त शिवाजी कुमार, बिहार पैरा स्पोर्ट्स के सचिव संदीप कुमार, सुगंध नारायण, डायट पूसा के व्याख्याता अनिल कुमार सिंह, डॉ. अंकिता, डॉ. रूबी, मयूराक्षी मृणाल, संयोग कुमार प्रेमी, मो. रिजवान अंसारी, अनिल पाठक, कंचन माला, प्रशांत भास्कर आदि ने शुभकामनाएं दीं I

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.