Muzaffarpur 3 October : छह दिवसीय अंतर-विश्वविद्यालय Chancellor Cup Kabaddi (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट 15-20 अक्टूबर, 2024 तक पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित किया जाएगा.
Chancellor Cup Kabaddi
छह दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर-विश्वविद्यालय Chancellor Cup Kabaddi टूर्नामेंट (पुरुष एवं महिला दोनों के लिए) 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर, 2024 तक पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में बिहार के सभी विश्वविद्यालयों का प्रतिनिधित्व करने वाली कबड्डी टीमें भाग लेंगी।

बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय के लिए टीम बनाने के लिए 4 अक्टूबर, 2024 को सुबह 10:30 बजे मुजफ्फरपुर के लंगट सिंह कॉलेज के कबड्डी मैदान में एक दिवसीय चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। चयन कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश राय और विश्वविद्यालय के खेल सचिव डॉ. कांतेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। चयन ट्रायल की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
18 महाविद्यालयों के कुल 150 पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया
प्रतियोगिता के लिए 18 महाविद्यालयों के कुल 150 पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। पुरुष वर्ग के लिए अधिकतम 70 किलोग्राम वजन वाले खिलाड़ी तथा महिला वर्ग के लिए अधिकतम 60 किलोग्राम वजन वाले खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। साथ ही प्रतिभागियों की अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
Bihar Wheelchair Rugby Team ने जीता कांस्य पदक https://t.co/N42DhBCrP7 #rugby #Biharrugbyteam #wheelchairrugby #goltoo #gwalior pic.twitter.com/IhgsaSlfYD
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) October 2, 2024
इस चयन कार्यक्रम का उद्देश्य उत्कृष्ट एवं योग्य कबड्डी खिलाड़ियों की पहचान करना है, जो चांसलर कप में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयन के बाद विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की योजना बना रही है, जहां चयनित खिलाड़ियों को विशेषज्ञ प्रशिक्षकों से गहन प्रशिक्षण मिलेगा। प्रशिक्षण सत्र पूरा होने के बाद विश्वविद्यालय की पुरुष एवं महिला टीमें चांसलर कप कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
यह जानकारी लंगट सिंह महाविद्यालय में संयोजक , कबड्डी श्री महेंद्र प्रसाद ने दी।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।