www.goltoo.in

Bharti Teacher Training College में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तहत वृक्षारोपण

October 8, 2024 | by Goltoo

435f818c-05c9-4a00-bda5-16be2f06e613

Muzaffarpur 8 October : Bharti Teacher Training College में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तहत वृक्षारोपण किया गया। महाविद्यालय परिसर में एक दर्जन से अधिक झाड़ीदार और फलदार वृक्ष लगाए गए। वृक्षारोपण अभियान में छात्र, कर्मचारी एवं शिक्षकों ने भाग लिया।

Bharti Teacher Training College

एनएसएस के समन्वयक डॉ सौरभ ने कहा कि नवरात्रि में जिस तरह से मां दुर्गा राक्षसों का वध करके एक सुंदर संसार को रचती है वैसे ही वृक्षारोपण करके हम सभी लोग एक युग को अगले युग तक के लिए जीवन देने का काम कर रहे हैं।

Bharti Teacher Training College में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तहत वृक्षारोपण
Bharti Teacher Training College में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तहत वृक्षारोपण

प्राचार्य डॉ राजेश वर्मा ने एनएसएस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नवरात्रि के दौरान वृक्षों की पूजा करने का महत्व है। नवरात्रि के दौरान नीम के पेड़ की पूजा की जाती है। नीम सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अतः परिसर में नीम के पौधे भी लगाए गए।

Bharti Teacher Training College में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तहत वृक्षारोपण
Bharti Teacher Training College में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तहत वृक्षारोपण

कॉलेज के सचिव डॉ ललित किशोर ने कहा कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत जरूरी है। पेड़ पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है।

इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ सत्यनारायण गुप्ता ने संदेश प्रेषित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित वातावरण बनाता है। कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई वृक्षारोपण अभियान आयोजित करके प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और परिरक्षण से संबंधित गतिविधियों में संलग्न होकर पर्यावरणीय स्थिरता व संतुलन को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कॉलेज के सभी कर्मचारी छात्रों एवं शिक्षकों को नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दी।

RELATED POSTS

View all

view all