LS College में संस्थापक बाबू लंगट सिंह की जन्म जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई
October 10, 2024 | by Goltoo
Muzaffarpur 10 October : LS College में संस्थापक बाबू लंगट सिंह की जन्म जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई. समारोह की शुरुआत महाविद्यालय परिसर में अवस्थित बाबू लंगट सिंह की प्रतिमा पर प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय और अन्य गण्यमान्य लोगो द्वारा माल्यार्पण कर किया गया.
LS College में बाबू लंगट सिंह की जन्म जयंती

बाबू लंगट सिंह को श्रद्धांजलि देते प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने वर्तमान शिक्षा परिदृश्य से जोड़ते हुए कहा कि वे ऐसे स्वपनदर्शा थे जो समय से आगे की सोंचते थे और उन्होंने लंगट सिंह कॉलेज की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र अमूल्य योगदान दिया है. लंगट बाबू की उदारता, दूर दृष्टि और शिक्षा के प्रति योगदान का जीता जगता उदाहरण यह ऐतिहासिक भव्य कॉलेज है. बाबू लंगट सिंह का व्यक्तित्व और कृतित्व एक अमूल्य धरोहर है .उन्होंने कहा कि इस कॉलेज का सुनहरा इतिहास रहा है, इस वजह से मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मोतिहारी ही नही, बिहार के दूर-दराज के छात्रों के लिए आज भी लंगट सिंह कॉलेज में पढ़ाई करने का मौका मिलना एक स्वप्न पूरा होना जैसा लगता है. वैसे समय में जबकि गुरु-शिष्य परंपरा लुप्तप्राय होती जा रही है, आज भी प्रतिभाओं का तराशना, उनको उनके लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करना और उच्चस्तरीय शैक्षणिक सुविधा सुनिश्चित करना ही कॉलेज का उद्देश्य है.

प्रो राय ने कहा उच्चस्तरीय शैक्षणिक मानदंड पर खरा उतरना, जिन उद्देश्यों और सपनो को लेकर उन्होंने कॉलेज खोलने का निर्णय लिया था उसको पूरा करने में भूमिका निभाना और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करना ही बाबू लंगट सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. प्रो राय ने कहा विगत वर्षो में कॉलेज की इन्फ्रास्ट्रक्चर , शैक्षणिक गुणवत्ता और कैम्पस रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया गया है. वर्तमान में भी सरकार और अन्य सहयोग से इ लाइब्रेरी भवन का निर्माण, कॉलेज चहारदीवारी, स्मार्ट क्लास रूम, आंतरिक सड़क का निर्माण सहित अन्य परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है. कुछ कार्य पूर्ण भी हो गए हैं. प्रो राय ने कहा कि न सिर्फ पढ़ाई में बल्कि सभी क्षेत्रों में कॉलेज के छात्र उम्दा प्रदर्शन करे, उनका सर्वांगीण विकास हो ऐसा प्रयास विगत वर्षो में किया गया है.
Ratan Tata का निधन : “घड़ी की टिक-टिक बंद हो गई” https://t.co/sKXLx52tdR #tata #ratantata #RatanTataPassedAway
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) October 10, 2024
जन्मजयंती पर बाबू लंगट सिंह को नमन करने वालो में कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो संजीव कुमार मिश्रा, डॉ हरेंद्र कुमार, पूर्व आइएएस डॉ संजय सिन्हा, प्रो. कृष्णकांत सिंह, डॉ नवीन कुमार, श्री केशव मिंटू, श्री राजवर्धन, श्री अनिल कुमार सिंह, श्री उमा चौधरी, संजीव चौधरी, गुरु प्रसाद कश्यप, रणविजय शर्मा,दीपक कुमार, ऋषि कुमार, राकेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all