Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 11 October : कर्नल सी.के. नायडू Bihar U23 Team ट्रॉफी में मुजफ्फरपुर के सलामी बल्लेबाज आदित्य कुमार का चयन बिहार टीम में हुआ है। साथ ही शिवम कुमार को रिजर्व खिलाड़ी बनाया गया है।

कर्नल सी.के. नायडू Bihar U23 Team

यह खबर मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार वर्मा ने साझा की।

कर्नल सी.के. नायडू Bihar U23 Team में मुजफ्फरपुर के आदित्य का चयन
Bihar U23 Team में मुजफ्फरपुर के आदित्य का चयन

वर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट में बिहार का पहला मैच पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम में हैदराबाद से होगा। आदित्य के चयन के बाद मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रचना शर्मा, उपाध्यक्ष निशांत नीरज, संयुक्त सचिव अभय शाही, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार समेत कई सदस्यों और रविशंकर शर्मा, उदय शंकर शर्मा, डॉ. राजेश कुमार, पूर्व क्रिकेटर अभिजीत तिवारी, अरविंद कुमार, मुकेश चंद्रवंशी, दिनेश कुमार, रतनदीप, जय प्रकाश, सुमित विमल, जयंत डे और विजय कुमार जैसे प्रमुख लोगों ने आदित्य को बधाई दी।

Advertisements

आदित्य का चयन मुजफ्फरपुर के लिए गर्व का क्षण है और जिला क्रिकेट समुदाय खेल में उनके भविष्य की संभावनाओं को लेकर उत्साहित है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.