Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 19 October : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित Muzaffarpur Cricket League में आज यंग मेन क्रिकेट क्लब ने संस्कृति क्रिकेट एकेडमी को 8 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल की।

Muzaffarpur Cricket League


आज स्थानीय खेल मैदान में संस्कृति क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 62 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें अमन ने सर्वाधिक 33 रन बनाए उसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में भी रन नहीं कर सका।

Muzaffarpur Cricket League
Muzaffarpur Cricket League

सीनियर लीग के दूसरे मैच यंग मेन क्रिकेट क्लब की पहली जीत। धनंजय हुए मैन ऑफ द मैच। संस्कृति क्रिकेट एकेडमी को 8 विकेट से हराया।

Advertisements

गेंदबाजी में यंग मेन क्रिकेट क्लब के तरफ से धनंजय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए वही अभिषेक ने 2,शिवम ने 1,एवं सोनू ने 1 विकेट झटके
ज़बाब में खेलने उतरी यंग मेन क्रिकेट क्लब ने 14 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत के लिए 63 रन बना लिए।


यंग मेन क्रिकेट क्लब के तरफ से अभिषेक ने 25, शिवम ने 16 रन बनाए।अमन 6 रन एवं रवि 7 रन बनाकर नाबाद रहे।
गेंदबाजी में संस्कृति क्रिकेट एकेडमी के तरफ से दिवाकर भारती ने 1 एवं राजेश ने 1विकेट लिए।


आज के मैच के मैन ऑफ यंग मेन क्रिकेट क्लब के धनंजय को दिया गया।
आज के अंपायर सचिन कुमार एवम आलोक कुमार वही स्कोर अभिषेक कुमार थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.