www.goltoo.in

NEET UG Exam 2022 : नीट यूजी एग्जाम 2022 से ऊपरी आयु सीमा हटी

March 10, 2022 | by Goltoo

BeFunky-collage – 2022-03-10T104926.618

New Delhi 10 March : नीट यूजी एग्जाम 2022 (NEET UG Exam 2022) से ऊपरी आयु सीमा हटा दी गई है. नेशनल एलिजिबिलिटी इंट्रेंस टेस्ट 2022 (NATIONAL ELIGIBILITY CUM ENTRANCE TEST 2022)के लिए नोटिफिकेशन जारी नहीं की गई है. NEET UG 2022 के लिए अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी. अधिसूचना आने के पहले नेशनल मेडिकल काउंसिल ने अंडर ग्रेजुएट 2022 परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड में बदलाव किया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को लिखे एक पत्र में मेडिकल कमिटी ने पात्रता परीक्षा में ऊपरी आयु सीमा को हटाने की सलाह दी है.

गौरतलब है कि 2017 में मेडिकल काउंसिल ने नीट यूजी एग्जाम के लिए 25 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा की शुरुआत की थी शुरुआत होने के साथ ही इसका विरोध भी हुआ था. सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की गई थी. नीट यूजी एग्जाम 2022 में से ऊपरी आयु सीमा हटा दी गई है. जिस वर्ष परीक्षा होनी है उस वर्ष के 31 दिसंबर तक 18 वर्ष की आयु वाले उम्मीदवार परीक्षा में बैठ सकेंगे. नेशनल मेडिकल काउंसिल की 21 अक्टूबर को आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया था. इसकी अधिसूचना जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी.

आज 10 मार्च को इसकी अधिसूचना आने की संभावना है. अंडर ग्रेजुएट मेडिकल जिसे पिछली बार 2018 में बदला गया था राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने NEET UG 2022 परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए अधिकतम आयु सीमा को हटा दिया है. सीबीएसई ने 2017 में अधिकतम आयु सीमा अनारक्षित और उम्मीदवारों के लिए 25 वर्ष और आरक्षित उम्मीदवारों के लिए 30 वर्ष निर्धारित की थी. नेशनल मेडिकल काउंसिल के सचिव डॉ पुलकेश कुमार द्वारा 9 मार्च को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एनडीए के वरिष्ठ निदेशक डॉ देवव्रत को भेजे गए पत्र में कहा गया कि 21 अक्टूबर 2021 को आयोजित चौथी एनएमसी की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि नीट यूजी परीक्षा में बैठने के लिए कोई निश्चित ऊपरी आयु सीमा नहीं होनी चाहिए .

#neetug #neet2022 #NEET

RELATED POSTS

View all

view all