Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 24 November : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित Muzaffarpur Cricket League के एक अहम मैच में पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी ने विजय क्रिकेट क्लब को 88 रनों से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया।

Muzaffarpur Cricket League

आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 7 विकेट खोकर 248 रनों का विशाल योग खड़ा किया जिसमें रवि ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 81 रन बनाए वहीं हरिओम ने 72 रनों की नाबाद पारी खेली, इन दोनों के अलावा विकास ने 36 एवं दीपराज ने 15 रन अपनी टीम के लिए बनाएं ।

Muzaffarpur Cricket League
Muzaffarpur Cricket League

पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी की जीत।

Advertisements

विजय क्रिकेट क्लब को 88 रनों से हरा कर पूर्ण अंक हासिल किया।

रवि हुए मैन ऑफ द मैच।

गेंदबाजी में विजय क्रिकेट क्लब के तरफ से निशांत ने तीन विवेक ने एक अमित ने एक एवं साकेत में दो विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।


जवाब में खेलने उतरी विजय क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। विजय क्रिकेट क्लब के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए विवेक ने शानदार 43 रन बनाए वहीं विकास ने 20 एवं आभाष ने 14 रन अपनी टीम के लिए बनाएं ।


गेंदबाजी में पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी के तरफ से सुधांशु ने दो सुशांत ने एक अमित ने दो रवि ने एक उत्तम ने एक एवं विकास ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।


आज के मैन ऑफ द मैच पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी के रवि को दिया गया ।
आज के अंपायर रवि कुमार एवं आलोक कुमार थे वही स्कोरर की भूमिका में अभिषेक कुमार मौजूद थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.