www.goltoo.in

RDS College में “भारत में महिला सशक्तिकरण” पर संगोष्ठी

November 27, 2024 | by Goltoo

goltoo-2024-11-27T220132.266

Muzaffarpur 27 November :RDS College के राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में”भारत में महिला सशक्तिकरण”विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

RDS College राजनीति विज्ञान विभाग

RDS College में "भारत में महिला सशक्तिकरण" पर  संगोष्ठी
RDS College में “भारत में महिला सशक्तिकरण” पर संगोष्ठी

संगोष्ठी में मुख्य वक्ता श्री शिवांश त्रिपाठी, शोधार्थी अर्थशास्त्र विभाग अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय लखनऊ, ने कहा कि भारत में स्त्री को सशक्त करने की दिशा में नारी आंदोलनों का दौर भारत में गांधी के आगमन के साथ शुरू होता है। महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में निष्पक्षता और महिला सम्मान को बढ़ाना है। महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों के माध्यम से महिला अपने अधिकार और उसके सही इस्तेमाल की जानकारी हासिल करती है।

RDS College में "भारत में महिला सशक्तिकरण" पर  संगोष्ठी
RDS College में “भारत में महिला सशक्तिकरण” पर संगोष्ठी


विशिष्ट वक्ता प्रो ओम कुशवाहा, सहायक प्राध्यापक राजनीति विज्ञान विभाग, सरस्वती देवी महाविद्यालय कुशीनगर, ने कहा कि महिला सशक्तिकरण से महिलाओं को समाज और देश में बदलाव की ताकत मिलती है। वर्तमान समय में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों को निरंतर चलाने की जरूरत है।


विभागाध्यक्ष डॉ रजनीकांत पांडे ने अतिथियों का स्वागत किया एवं विषय प्रवेश कराया। संगोष्ठी के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ मीनू कुमारी ने किया।


इस अवसर पर विभिन्न विभागों के शिक्षक, शोधार्थी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

RELATED POSTS

View all

view all