Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 27 November : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित Muzaffarpur Cricket League के अंतर्गत खेले गए मैच में आज भारती क्लब ने सुस्ता क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया।

Muzaffarpur Cricket League

भारती क्लब ने सुस्ता क्रिकेट क्लब को हराकर पूर्ण अंक हासिल किया।

Muzaffarpur Cricket League
Muzaffarpur Cricket League

चंद्र माधव हुए मैन ऑफ द मैच।

Advertisements

सुस्ता क्रिकेट क्लब में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 14 ओवर में ही 63 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें सुस्ता क्रिकेट क्लब के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए पूर्णेन्दु ने 19 एवं नीरज ने 11 रन अपनी टीम के लिए बनाएं ।


गेंदबाजी में भारती क्लब के तरफ से चंद्र माधव ने तीन राहुल किशोर ने दो देवाशीष ने दो एवं विशाल ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की। सुस्ता क्रिकेट क्लब के दो खिलाड़ी रन आउट हुए।


जवाब में खेलने उतरी भारती क्लब में सात ओवर में ही दो विकेट खोकर जीत के लिए 64 रन बना लिए भारती क्लब के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अंकित ने 25 विकास ने 14 एवं रवि ने नाबाद 17 रनों की पारी खेली गेंदबाजी में सुस्ता क्रिकेट क्लब की तरफ से पूर्णेन्दु ने एक एवं आनंद ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।


आज के अंपायर सचिन कुमार एवं आलोक कुमार थे वहीं स्कोरर की भूमिका में अभिषेक मौजूद थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.