www.goltoo.in

Ravi Mehta Memorial Football League Last Match Report

November 30, 2024 | by Goltoo

Muzaffarpur 30 November : आज दिनांक 30 November 24 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में सत्र 24 /25 के लिए खेले जा रहा है Ravi Mehta Memorial Football लीग प्रतियोगिता के लीग स्टेज का आज अंतिम खेले गए मैच में स्वर्गीय सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब ने बैरिया फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले दो गोलों से पराजित कर दिया।

Ravi Mehta Memorial Football

Ravi Mehta Memorial Football
Ravi Mehta Memorial Football

Ravi Mehta Memorial Football टूर्नामेंट का 65 व को आज का पहला मैच स्वर्गीय सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब बनाम बैरिया फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया आज के खेल का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी श्री मिथिलेश कुमार सिंह के द्वारा मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अश्वनी खत्री कार्यकारी सचिव सुनील कुमार सिंह उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार उर्फ चंदू, मोहम्मद सलाउद्दीन कोषाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह उर्फ गुड्डू, नौशादुल हसन, राकेश कुमार, इरशाद मलिक,निलेश कुमार सिंह,सुरेश महतो,उमेश कुमार,नजीर हुसैन,त्रिलोकी प्रसाद, बिजेंदर चौधरी उर्फ बैजू जी,विमल कुमार सिन्हा एवं अन्य खेल दर्शकों की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। जिला खेल पदाधिकारी श्री मिथिलेश कुमार सिंह को मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल संघ के द्वारा सम्मानित किया गया जिसके तहत संघ के अध्यक्ष अश्वनी खत्री एवं संरक्षक शैलेंद्र कुमार ने शाल एवं मोमेंटो दिया गया।

Ravi Mehta Memorial Football
Ravi Mehta Memorial Football


आज के मैच में स्वर्गीय सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब और बैरिया फुटबॉल क्लब के बीच काफी संघर्षपूर्ण खेल देखने को मिला। दोनो हीं टीमों के लिए यह मैच करो या मरो की स्थिति में थी क्योंकि इस मैच के विजेता टीम लीग टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश करती। दोनो हीं टीम ने काफी तेज एवं संघर्षपूर्ण खेल का प्रदर्शन किया लेकिन खेल के पहले हाफ में कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं रही और मध्यांतर तक दोनों टीमें बराबरी पर रहे।

Ravi Mehta Memorial Football
Ravi Mehta Memorial Football

मध्यांतर के पश्चात स्वर्गीय सुरेश अचल सुपर सकर फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 19 नीतीश कुमार ने खेल के 54 मिनट में अपनी टीम के लिए पहला गोल किया इसके बाद इसी टीम के जर्सी नंबर 10 कुणाल कुमार ने खेल के 63 वें मिनट में अपने टीम का दूसरा दूसरा गोल किया एवं अपनी टीम को 2 शून्य से आगे कर दिया।खेल खेल के समाप्ति पर स्वर्गीय सुरेश अचल फुटबॉल क्लब ने बैरिया फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले दो गोलों से पराजित कर दिया एवं अपना स्थान सेमीफाइनल के लिए पक्का कर लिया।


लीग टूर्नामेंट का 66 व और आज का दूसरा मैच एम आई टी फुटबॉल क्लब बनाम रैंबो फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाना था लेकिन एम आई टी फुटबॉल क्लब खेल के लिए मैदान में उपस्थित नहीं हुई इसके कारण रैंबो फुटबॉल क्लब को वॉक ओवर का लाभ देते हुए जीत का पूर्ण किया गया.


आज के मैच का निर्णायक के रूप में अलीमुद्दीन एवं सहायक निर्णायक मणिराज एवं दीपक कुमार प्रतिनियुक्त थे।
लेट टूर्नामेंट के मुख्य संरक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सत्र 24 /25 के लिए खेले जा रहे लीग टूर्नामेंट के सेमी फाइनल के लिए चार टीमें
1 न्यू स्टार फुटबॉल क्लब
2 स्वर्गीय सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब
3 आई जी पुलिस फुटबॉल टीम 4 विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने क्वालीफाई किया है। चुकी अखिल भारतीय चतुर्भुज राम मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट दिनांक 4 दिसंबर से 11 दिसंबर के बीच पूर्व से निर्धारित है इसलिए मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ के द्वारा निर्णय लिया गया कि सेमी फाइनल मैच दिनांक 15 एवं 16 दिसंबर तथा फाइनल मैच 18 दिसंबर को खेला जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all