www.goltoo.in

LS College में देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद जयंती मनाई गई

December 3, 2024 | by Goltoo

n1

Muzaffarpur 3 December : LS College में देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने सहयोगियों के साथ डॉ राजेंद्र प्रसाद स्मृति पार्क स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया.

LS College देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद जयंती

LS College में देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद जयंती मनाई गई
LS College में देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद जयंती मनाई गई

मौके पर देशरत्न को श्रद्धांजलि देते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा की देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद एक महान विद्वान, दूरदर्शी, लेखक ,वकील होने के साथ ही इस कॉलेज के शिक्षक भी रहे हैं. उन्होंने कहा कि कॉलेज से जुड़ी देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की स्मृतियों को सहेजने की दिशा में कॉलेज प्रशासन द्वारा बहुत प्रयास किए गए हैं. जिस वर्ग कक्ष में डॉ प्रसाद छात्रों को पढ़ाया करते थे उसको मरम्मत कर संरक्षित किया गया है.

LS College में देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद जयंती मनाई गई
LS College में देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद जयंती मनाई गई

प्रो राय ने उनके जीवन एवं भारत की आजादी की लड़ाई में उनके योगदान तथा राष्ट्रपति के रूप में भारत की संवैधानिक जड़ों को मजबूती प्रदान करने में उनकी भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा की उनकी जीवन शैली और प्रतिभा अतुलनीय थी. देश की आजादी की लड़ाई में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर गांधी जी का सहयोग किया. प्रो राय ने कहा डॉ. राजेंद्र प्रसाद के व्यक्तित्व और उनके विचारों से नई पीढ़ी का अवगत होना जरूरी है.उन्होंने बताया कि डॉ राजेन्द्र प्रसाद का महान जीवन प्रेरणा देने वाला रहा है.

प्रो राय ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद की विरासत कॉलेज के लिए एक मार्गदर्शक प्रकाश के रूप में कार्य करती है, जो शैक्षणिक उत्कृष्टता, नैतिक आचरण और समाज की सेवा के लिए प्रतिबद्धता के लिए सदैव प्रेरित करती है. उन्होंने सभी से डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा अपनाए गए आदर्शों को कायम रखने की अपील करते हुए कहा उनकी शिक्षाओं को आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित करने की आवश्यकता है.

कार्यक्रम में प्रो एसआर चतुर्वेदी, डॉ राजीव कुमार, डॉ शशिकांत पाण्डेय, डॉ तथागत बनर्जी, डॉ नवीन कुमार, डॉ कुमार बलवंत, डॉ मणिभूषण, डॉ इम्तियाज, डॉ मनोज शर्मा, दीपक कुमार, ऋषि कुमार सहित अन्य मौजूद रहे.

RELATED POSTS

View all

view all