www.goltoo.in

Madhvapur Premier League का रोमांच: महेश्वर फाउंडेशन मुजफ्फरपुर ने क्वार्टर फाइनल में दर्ज की शानदार जीत

December 3, 2024 | by Goltoo

मधुबनी, मधवापुर 3 December : Madhvapur Premier League क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में आज महेश्वर फाउंडेशन मुजफ्फरपुर ने रिकी 11 को 61 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

Madhvapur Premier League का रोमांच

मैच की शुरुआत में मुजफ्फरपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान आशीष सिंह के नेतृत्व में टीम ने 19.1 ओवर में 164 रन बनाए। प्रमुख योगदानकर्ताओं में अतुल प्रियंकर ने 52 रन, आशुतोष ने 50 रन और शाहिल 15रन ,डायना 14 रनबनाए। गेंदबाजी में रिकी 11 की तरफ से नीतीश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट चटकाए, जबकि गौतम गौतम ने दो विकेट लिए।

Madhvapur Premier League  मैच के अंत में अभिषेक को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार दिया गया।
Madhvapur Premier League मैच के अंत में अभिषेक को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रिकी 11 की टीम 18.2 ओवर में केवल 103 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इरशाद (24 रन) और गौतम (21 रन) ही टीम के लिए टिककर खेल पाए। मुजफ्फरपुर के अभिषेक ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके और आशीष 2 wckts ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Madhvapur Premier League का रोमांच: महेश्वर फाउंडेशन मुजफ्फरपुर ने क्वार्टर फाइनल में दर्ज की शानदार जीत
Madhvapur Premier League का रोमांच: महेश्वर फाउंडेशन मुजफ्फरपुर ने क्वार्टर फाइनल में दर्ज की शानदार जीत

मैच के अंत में अभिषेक को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया। मैच के अंपायर दीपू कर्ण और अमित मिश्रा थे। वहीं, मैदान पर स्कोरर की भूमिका प्रियांशु और नरेश पासवान ने निभाई।

सेमीफाइनल की तैयारी शुरू
टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 5 दिसंबर को खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल 6 दिसंबर को महेश्वर फाउंडेशन मुजफ्फरपुर और लखनऊ के बीच होगा। इस टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण किया जा रहा है, जिसमें प्रभु मिश्रा, राजकिशोर शाह, लालजी, और बलराम कुमार झा ने कमेंट्री की जिम्मेदारी संभाली।

यह टूर्नामेंट न केवल स्थानीय खेल प्रेमियों के लिए मनोरंजन का जरिया बना है, बल्कि क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने का भी एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा है।

RELATED POSTS

View all

view all