www.goltoo.in

Massive Fire in Kolkata : चमड़े के कारखाने में भीषण आग – दमकल में पानी भर रहे लोग इस वीडियो में देखिये

March 12, 2022 | by Goltoo

kol

West Bengal 12 March :कोलकाता के टंगरा इलाके में एक चमड़े के कारखाने (1 माहेर अली लेन) में भीषण आग लगी. वेस्ट बंगाल फायर सर्विसेज मिनिस्टर सुजीत बोस ने बताया हमें शाम करीब 6.30 बजे आग लगने की सूचना मिली। यह एक लेदर फैक्ट्री है। 15 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। रास्ता संकरा होने से दमकल कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

कोलकाता के टंगरा इलाके में आग लगने की घटना पर रणवीर कुमार, डीजी अग्निशमन विभाग ने बताया – दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। नुकसान के बारे में अभी कुछ नहीं कह सकता। स्थिति नियंत्रण में है.

कोलकाता के टंगरा इलाके में आग लगने की घटना के बाद दमकल में पानी समाप्त होने पर एक अनोखी घटना कमरे में कैद हुई,जिससे सीख लेने की जरूरत है. स्थानीय लोग अपने घरों से पानी की बाल्टी लेते हैं और पानी खत्म होने पर फायर टेंडर में पानी भरते रहे.
इस वीडियो में देखिये लोग किस तरह दमकल में पानी भर रहे हैं….

#kolkatafire #hindinews

RELATED POSTS

View all

view all