नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ओपेन रैपिड शतरंज में Muzaffarpur के अभिषेक सोनू को प्रथम स्थान
December 8, 2024 | by Goltoo
Kathmandu 8 December :नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ओपेन रैपिड शतरंज के बिलों 1900 वर्ग में Muzaffarpur के अभिषेक सोनू को प्रथम स्थान
Muzaffarpur के अभिषेक सोनू को प्रथम स्थान
नेपाल के काठमांडू स्थित दरबार स्क्वायर क्षेत्र में आयोजित फिडे रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के बिलों 1900 रेटिंग कैटेगरी वर्ग में मुजफ्फरपुर के अभिषेक सोनू ने कुल 6 अंकों की प्राप्ति करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के जरिए अभिषेक सोनू ने अपने रेटिंग अंकों में वृद्धि करते हुए अब अपना फिडे रैपिड रेटिंग 1800 से पार कर लिया है। अंतर्राष्ट्रीय रैपिड प्रतियोगिता में अभिषेक सोनू ने अपने से 200 से भी ज्यादा रेटिंग प्राप्त खिलाड़ियों को हराया।

जिसमें बिजय जाटी (रेटिंग 1906), गणेश मान धुवाल (रेटिंग 1902) शामिल है। इसके अतिरिक्त अभिषेक सोनू ने रोनन सिंह (रेटिंग 1624), हेम भंडारी (रेटिंग 1729), विजेंद्र कुमार (रेटिंग 1605) एवं अस्बिना आचार्य को हराया।
6th Cestoball Championship में बिहार की जूनियर बालिका टीम https://t.co/XNFQ71xxIy #cestoball #Bihar
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) December 8, 2024
अभिषेक सोनू के इस सफलता पर विद्युत कुमार वर्मा, मंजू कुमारी, रूपेश कुमार, कुमारी प्रियंका, शिवानी कर्ण, अविनाश मोनू, श्वेता कुमारी, उत्तम कुमार, विजेंद्र कुमार, कृष्ण गोपाल, राजीव रंजन, चंदन कर्ण, सुशील कुमार, शतरंज प्रेमियों, गुरुकुल शतरंज अकादमी की सचिव शिवानी कर्ण एवं सदस्यों इत्यादि ने शुभकामनाएं दी।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all