Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 11 December : तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित एमएलसी श्री बंशीधर बृजवासी ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी डॉ संजय कुमार सिंह से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।

Newly Elected MLC Bansidhar Brijwasi

MLC Bansidhar Brijwasi
Newly Elected MLC Bansidhar Brijwasi डॉ. संजय कुमार सिंह से मुलाकात की


एमएलसी डॉ संजय कुमार सिंह ने बताया कि बृजवासी जी की जीत संघर्ष की जीत है। सभी संवर्ग के शिक्षकों की जीत है। सभी संवर्ग के शिक्षकों के अधिकार की लड़ाई सामूहिक रूप से लड़ने की जरूरत है।

बंशीधर बृजवासी ने अपनी जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मेरी जीत सभी संवर्ग के शिक्षकों की जीत है। शिक्षकों के मान सम्मान को कभी कम नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने जो सम्मान दिया है उसके लिए कि संघर्ष करते हुए वे हमेशा तत्पर रहेंगे। बताया कि वे सभी शिक्षक संगठनों से मिलकर और सामूहिक रूप से उनके अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे।
बिहार विश्वविद्यालय अतिथि प्राध्यापक संघ ने बंशीधर बृजवासी की जीत को ऐतिहासिक बताया है।

Advertisements

संघ के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर ने कहा कि उनकी जीत से सभी संवर्ग के स्कूली शिक्षक, संबद्ध महाविद्यालय के शिक्षक एवं विश्वविद्यालय अतिथि शिक्षकों में अपार हर्ष है। उम्मीद है कि शिक्षकों के अधिकार की लड़ाई मिलकर लड़ी जाएगी।
मौके पर बधाई देने वालों में प्रमंडलीय सचिव श्री देवेंद्र प्रसाद सिंह, स्कूल के शिक्षक, संबद्ध महाविद्यालय के शिक्षक, अतिथि प्राध्यापक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.