www.goltoo.in

Pefi Games के लिए बिहार कराटे टीम दिल्ली रवाना

December 15, 2024 | by Goltoo

adi

Patna 15 December : फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया – बिहार चैप्टर एवं अरुणादित्य ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 3rd Pefi Games अंतर्गत द्वितीय राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 2024 के लिए बिहार राज्य कराटे टीम आज दिल्ली के लिए रवाना हो गई I राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन हेतु चयनित खिलाड़ियों को आशीर्वाद स्वरुप अरुणादित्य ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. रणवीर कुमार राजन ने बिहार टीम के खिलाड़ियों को कराटे कीट सह खेल परिधान भेट किया I

Pefi Games

पेफी बिहार के सचिव कुमार आदित्य ने बताया कि बिहार टीम 3 दिवसीय प्रशिक्षण कैम्प में अभ्यास के पश्चात दिल्ली के लिए आज रवाना हुई I 17 एवं 18 दिसंबर 2024 को बिहार टीम तालकटोरा स्टेडियम, दिल्ली में अपना दम दिखाएगी I इससे पूर्व कल 16 दिसंबर को पूरी टीम बायोमैकेनिक्स इन कराटे, खेल मनोविज्ञान, स्पोर्ट्स एंज्यूरी एवं स्पोर्ट्स न्यूट्रीशन की प्रि वर्कशॉप में भाग लेगी, ताकि खेल के साथ साथ ज्ञानवर्धन भी कर सके और तकनीकि चीजों का प्रयोग खेल में करना सीख सके I

Pefi Games के लिए बिहार कराटे टीम दिल्ली रवाना
Pefi Games के लिए बिहार कराटे टीम दिल्ली रवाना

प्रशिक्षण कैम्प के पाश्चात राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयनित प्रतिभागी खिलाडियों की सूची
अमितेश राज,
विक्रम झा,
कार्तिक कुमार,
सुहानी श्री,
स्वाजीता शंकर,
पूनम कुमारी
आद्या श्री,
स्नेहल श्री,
कोच – अरुणिमा कुमारी (महिला टीम)
कोच- विकास कुमार (पुरुष टीम)
दल प्रबंधक – अपूर्वा
सहायक- पुष्पा सिंह एवं वंदना सिंह

पेफी बिहार के संयुक्त सचिव कुंदन राज ने बताया कि बिहार के खिलाड़ी 17 एवं 18 दिसम्बर को प्रतियोगिता के तीनो प्रारूप में अपना किस्मत आजमायेगी जिसमें सेमी (नान) कॉन्टेक्ट कराटे, फूल बॉडी कॉन्टेक्ट कराटे एवं ट्रडिशनल कराटे स्पर्धा की विभिन्न विधाएं सम्मिलित हैं I


इस अवसर पर किलकारी की प्रमंडल समन्वयक पूनम कुमारी , कार्यक्रम पदाधिकारी स्नेहा रानी, सौरभ शिशिर ने टीम के यात्रा को सुगमता प्रदान करने हेतु खान पान का सामान भेट किया तो दूसरी ओर हंस कुमार, कृष्णा ठाकुर, संतोष कुमार आदि ने टीम को शुभकामनाएं एवं जीत की अग्रिम बधाई दे विदा किया I

RELATED POSTS

View all

view all