Sports
Advertisements

Muzaffarpur 15 December : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित Muzaffarpur Cricket League के अंतर्गत खेले गए एक अहम मैच में गायत्री क्रिकेट क्लब ने पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी को 52 रनों से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया।

Muzaffarpur Cricket League

Muzaffarpur Cricket League पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी को हरा कर गायत्री क्रिकेट क्लब अगले चक्र में
Muzaffarpur Cricket League पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी को हरा कर गायत्री क्रिकेट क्लब अगले चक्र में

पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी को हरा कर गायत्री क्रिकेट क्लब अगले चक्र में ।

अहम मुकाबले में पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी को 52 रनों से हराया।

Advertisements

रवि कुमार एवम सुमन शेखर को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

गायत्री क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 140 रन बनाए जिसमें गायत्री क्रिकेट क्लब के तरफ से सुमन शेखर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 79 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली वहीं रंजन ने 24 एवं नवीन ने 14 रन अपनी टीम के लिए बनाय।पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी के तरफ से गेंदबाजी करते हुए रवि ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 महत्वपूर्ण विकेट झटके वही विकास ने एक एवं अमित ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की। गायत्री क्रिकेट क्लब के दो बल्लेबाज रन आउट हुए ।

जवाब में खेलने उतरी पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 18 ओवर में 88 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी के तरफ से ऋषभ ने 24 अंकित ने 18 रवि ने 21 विकास में 13 एवं अमित ने 12 रन अपनी टीम के लिए बनाए।

गेंदबाजी में गायत्री क्रिकेट क्लब के तरफ से कुणाल ने शानदार चार विकेट झटके वहीं विशाल ने दो रंजन ने दो नवनीत ने एक एवं अंकित ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज के अंपायर सचिन कुमार एवम अविनाश कुमार थे वहीं स्कोरर आसिफ थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.