www.goltoo.in

Muzaffarpur में Pankaj Sir Memorial U15 Challenger Trophy का धमाकेदार आगाज

June 8, 2026 | by Goltoo

faisal12

Muzaffarpur 8 June : Pankaj Sir Memorial U15 Challenger Trophy के उद्घाटन मैच में भारती जूनियर्स ने युवी क्रिकेट अकादमी को 4 विकेट से हराया। फैसल ने मात्र 19 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता, जबकि शिवम ने युवी क्रिकेट अकादमी के लिए 93 रनों की शानदार पारी खेली।

Pankaj Sir Memorial U15 Challenger Trophy

पंकज सर मेमोरियल U15 Challenger Trophy का शानदार आगाज।

भारती जूनियर्स ने युवी क्रिकेट अकादमी को 4 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया।

मैन ऑफ द मैच भारती जूनियर्स के फैसल को दिया गया।

फैसल ने मात्र 19 गेंदों में नाबाद 72 रनों की पारी खेली।

Challenger Trophy
Pankaj Sir Memorial U15 Challenger Trophy

आज स्थानीय मुखर्जी सेमिनरी खेल मैदान में खेले गए उद्घाटन मैच में भारती जूनियर्स ने युवी क्रिकेट अकादमी को चार विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए युवी क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 222 रनों का शानदार स्कोर खड़ा किया जिसमें युवी क्रिकेट अकादमी के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शिवम ने शानदार 57 गेंद पर 93 रनों की पारी खेली वहीं रोशन ने 26 रेहान ने 31 एवं कार्तिक ने 19 रन अपनी टीम के लिए बनाए।

गेंदबाजी में भारती जूनियर् के तरफ से श्रेयश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके वही रेहान ने एक मानस ने एक आलेख ने एक मिराज ने एक एवं उज्जवल ने दो विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में भारती जूनियर् ने 19.3 ओवर में ही 6 विकेट खोकर जीत के लिए 227 रन बना लिए। भारती जूनियर् के तरफ से फैसल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ नाबाद 72 रन बनाए वही समीर ने 50 सक्षम ने 42 उज्ज्वल ने 21 एवं आलेख में नाबाद 12 रन बनाए। युवी क्रिकेट अकादमी के तरफ से बोलिंग करते हुए चांद ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके वही शिवम ने एक साहित्य ने एक एवं मनीष ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की ।

इससे पहले प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन पूर्व क्रिकेटर मुमताजुद्दीन, उत्पल रंजन, मनोज कुमार एवं संजय वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर संयुक्त रूप से की ।मौके पर पूर्व क्रिकेटर अतुल प्रियंका राहुल भारद्वाज जयप्रकाश आदि लोग मौजूद थे

RELATED POSTS

View all

view all