Sports
Advertisements

Muzaffarpur 8 June : Muzaffarpur जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-16 जिला क्रिकेट लीग के उद्घाटन मैच में संस्कृति क्रिकेट एकेडमी ने बिहार स्टेट टी20 क्रिकेट एकेडमी किड्स को 385 रन से हराया। अयान ने 83 गेंदों में 210 रन, सैफी ने 28 गेंदों में 110 रन और निशांत ने 5 विकेट लेकर जीत के नायक बने।

Muzaffarpur U16 Cricket League

स्वर्गीय परमानंद सिंहा”बमबम भईया” Muzaffarpur U16 Cricket League का शानदार आगाज ।

*उदघाट्न मैच में संस्कृति क्रिकेट एकेडमी की एकतरफा जीत।

Advertisements

*अयान ने बनाए दोहरा शतक (210) वही सैफी की रिकॉर्ड 28 बॉल में 110 रनो की तेजतर्रार पारी।

Muzaffarpur जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्वर्गीय परमानंद सिंहा उर्फ बमबम भईया अंडर -16 जिला क्रिकेट लीग का आज शानदार आगाज ई टी सी मुसहरी के मैदान में हो गया आज अपने उद्घाटन मैच में संस्कृति क्रिकेट एकेडमी ने बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी “किड्स” को एकतरफा मुकाबले में 385 रनो से हरा कर पूर्ण अंक हासिल किया।

Muzaffarpur U16 Cricket League का धमाकेदार आगाज,अयान का दोहरा शतक, सैफी का विस्फोटक शतक;
Muzaffarpur U16 Cricket League का धमाकेदार आगाज,अयान का दोहरा शतक, सैफी का विस्फोटक शतक;

ईटीसी मुसहरी के मैदान में संस्कृति क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर के मैच में 4 विकेट खोकर 462 रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें अयान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पैतीस चौकों एवं नौ छक्कों की बदौलत तेराशी बॉल में 210 रनो की पारी खेली वही सैफी ने मात्र अट्ठाईस गेंद में पंद्रह छक्के एवं चार चौके की मदद से 110 रन बना डाले। इन दोनों के अलावे शिवम ने भी शानदार 76 रनो की पारी खेली।

गेंदबाजी में बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी किड्स के तरफ से अभिनव ने 3 एवं शुभ ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी किड्स की पूरी टीम 77 रनो पर ऑल आउट हो गई l बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी किड्स की तरफ से सूरज ने 19,निखिल ने 15 एवं शुभ ने 10 रनों का योग अपनी टीम के लिए दिया।
बॉलिंग में संस्कृति क्रिकेट एकेडमी के तरफ से निशांत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके वही उत्कर्ष को 2,अनिकेत को 1 एवं फरजान को 1 विकेट लेने में सफलता मिली। इस मैच के मैन ऑफ द मैच संस्कृति क्रिकेट एकेडमी के अयान को दिया गया।

आज के अंपायर अविनाश कुमार एवं आदित्य राज थे । मौके पर अंडर 16 जिला क्रिकेट लीग के संयोजक अवनीश नंदन प्रसाद , नीरज कुणाल,विजय कुमार एवं कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.