Muzaffarpur 8 January : Dr. C. V. Raman Talent Search Exam 2024 डॉ. सी.वी. रमन प्रतिभा खोज परीक्षा 2024 विज्ञान संकाय के परिणाम घोषित
Dr. C. V. Raman Talent Search Exam 2024
8 जनवरी 2025 को बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने विज्ञान संकाय के लिए डॉ. सी.वी. रमन प्रतिभा खोज परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित किए।

इन परिणामों में कैरियर मेकर द्वारा निःशुल्क संचालित बाल्यकुलम के छात्र श्री अभय कुमार के पुत्र अभिनव कुमार ने कक्षा 8 में जिला स्तर पर छठा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार श्री चंदन कुमार चौधरी के पुत्र गौतम चंदन आनंद ने कक्षा 6 में जिला स्तर पर दसवां स्थान प्राप्त किया।
LS College सेवानिवृत भौतिकी विभाग विभागाध्यक्ष प्रो. गोपालजी https://t.co/YVmDyM12PX #Muzaffarpur @LS_College @DineshCRai pic.twitter.com/RwOyF65RxO
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) January 8, 2025
इससे पहले गणित विषय के लिए आयोजित श्रीनिवास रामानुजन प्रतिभा खोज परीक्षा 2024 में गौतम चंदन आनंद ने कक्षा 6 में दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि सुमन सौरभ ने कक्षा 6 में छठा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कैरियर मेकर के संस्थापक श्री उपेन्द्र कुमार, ब्रह्मर्षि विकास संगठन के महासचिव सुनील कुमार, मीडिया प्रभारी अमित कुमार एवं सचिव राजीव कुमार पाराशर ने दोनों विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दी।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।