www.goltoo.in

Bihar Government के पूर्व मंत्री प्रो. नलिनी रंजन सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

January 8, 2025 | by Goltoo

goltoo-2025-01-08T212059.956

Muzaffarpur 8 January : Bihar Government के पूर्व मंत्री और चेतन साधन इंस्टीट्यूट के संस्थापक प्रो. नलिनी रंजन सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके जीवन और कार्यों को गहराई से याद किया गया।

Bihar Government के पूर्व मंत्री प्रो. नलिनी रंजन सिंह

Bihar Government
Bihar Government के पूर्व मंत्री प्रो. नलिनी रंजन सिंह

इस अवसर पर उनके योगदान को नमन करते हुए, संस्थान की चेयरपर्सन और प्रो. सिंह की पुत्री, श्रीमती सुमिता नूपुर ने कहा कि उनके पिता का पूरा जीवन गरीबों और वंचितों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने विधायक और मंत्री रहते हुए जो जनसेवा की मिसाल कायम की, वह आज भी प्रेरणादायी है। श्रीमती नूपुर ने यह भी बताया कि संस्थान के तीनों केंद्रों पर छात्रों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बुनियादी ढांचे में सुधार किए जा रहे हैं। यह प्रो. सिंह के दिखाए मार्ग पर चलने का एक प्रयास है।

Bihar Government
Bihar Government के पूर्व मंत्री प्रो. नलिनी रंजन सिंह

श्रद्धांजलि सभा में मौजूद अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी प्रो. सिंह के व्यक्तित्व और कार्यों पर प्रकाश डाला। श्री अमिताभ राजन ने कहा कि उन्हें प्रो. सिंह के साथ बिताए हर पल से कुछ न कुछ सीखने को मिला। डॉ. नवीन कुमार ने प्रो. सिंह के सहज स्वभाव और विनम्रता की प्रशंसा की।

डॉ. अजमतुल्लाह ने प्रो. सिंह के मनोविज्ञान के अलावा साहित्य और कला के क्षेत्र में भी गहरी रुचि होने का उल्लेख किया। श्रद्धांजलि सभा में रामनरेश राय, एस के पाण्डेय, आनंद कुमार, शाहबाज खान, विजय कुमार, सरोज कुमार, अल्का रानी सहित अन्य मौजूद रहे।

RELATED POSTS

View all

view all