Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 11 January : B.R.A. Bihar University बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में आयोजित पीएचडी वाइवा में सक्रिय रूप से भाग लिया. उन्होंने पीएचडी वाइवा इवेलुएशन कमिटी की अध्यक्षता की तथा शोधार्थियों के प्रस्तुतिकरणों का गहन मूल्यांकन भी किया. कुलपति प्रो राय ने शोधार्थियों के ज्ञान और टॉपिक की समझ का परीक्षण करने के लिए उनके शोध विषयों पर गहराई से प्रश्न भी पूछे.

B.R.A. Bihar University पीएचडी वाइवा

B.R.A. Bihar University विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में आयोजित पीएचडी वाइवा
B.R.A. Bihar University विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में आयोजित पीएचडी वाइवा

इस अवसर पर कुलपति ने विश्वविद्यालय की उच्च गुणवत्तापूर्ण शोध को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने कहा कि उच्च स्तरीय शोध ही विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाता है बल्कि समाज के लिए भी लाभकारी होता है. उन्होंने शोधार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शोध का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं होना चाहिए बल्कि नए ज्ञान और समाधान उत्पन्न करना होना चाहिए जो लोगों के जीवन को बेहतर बना सकें.

B.R.A. Bihar University विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में आयोजित पीएचडी वाइवा
B.R.A. Bihar University विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में आयोजित पीएचडी वाइवा

कुलपति प्रो राय ने शोधार्थी अमरनाथ को अपने शोध विषयों पर उच्च गुणवत्ता वाले शोध पत्र प्रकाशित करने और आगे भी इस दिशा में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि पीएचडी डिग्री प्राप्त करना शोध का सिर्फ एक पड़ाव है और शोधार्थियों को आगे भी इस क्षेत्र में सक्रिय रहना चाहिए.

Advertisements

इस अवसर पर पीएचडी गाइड और पटना बीएन कॉलेज के प्राचार्य प्रो राजकिशोर प्रसाद ने भी शोधार्थियों को पीएचडी के बाद भी शोध कार्य जारी रखने की अपील की. इस कार्यक्रम में बीएचयू से आए बाह्य परीक्षक प्रो. मनोज कुमार सिंह, पीजी इलेक्ट्रॉनिक्स विभागाध्यक्ष प्रो संजय कुमार, डॉ अमर बहादुर शुक्ल, डॉ सुनील कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ कौशल झा, डॉ अर्चना शर्मा, डॉ सोनी सिंह, डॉ इम्तियाज अनवर, डॉ धर्मेंद्र कुमार, डॉ मदन मनोहर प्रसाद सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.