www.goltoo.in

6th Asian Savate Championship के लिए भारतीय टीम का चयन

January 12, 2025 | by Goltoo

6th Asian Savate Championship

Muzaffarpur 12 January : 6th Asian Savate Championship के लिए भारतीय टीम का चयन किया गया. आज दिनांक 12 जनवरी, 2025 (रविवार) को राष्ट्रीय सवात् संघ के तात्वाधान में दिनांक 8 से 12 फरवरी तक दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाली ऐशियन सवात् चैंपियनशिप -2025 के लिए राज्य सवात् संघ, बिहार के द्वारा सबजूनियर, कैडेट, जूनियर, यूथ व सिनियर इन पॉचो कैटेगरी मिलाकर बिहार के 7 जिलों (मुजफ्फरपुर, वैशाली, सारण, पटना, पश्चिमी चंपारण, मधेपुरा व सितामढी) से कुल 24 खिलाड़ियों का चयन भारतीय सवात् (फ्रेंचबॉक्सिंग) टीम में किया गया।

Asian Savate Championship

इस टीम में सिर्फ नेशनल फेडरेशन कप- 2024 व नेशनल सवात् चैंपियनशिप -2024 के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का ही चयन किया गया है। व कुछ राज्यों के खाली बचे स्थानों पर जिसमें की उम्र व वजन के कारन छट गए खिलाड़ियों के सिटो पर रजत व कांश्य पदक विजेता खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है।

6th Asian Savate Championship के लिए भारतीय टीम का चयन
6th Asian Savate Championship के लिए भारतीय टीम का चयन

चयनित सभी खिलाड़ियों को राज्य सवात् संघ, बिहार के सचिव सह भारतीय टीम के मुख्य कोच शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव के द्वारा चयन पत्र दिया गया। यह पूरी चयन प्रक्रिया राष्ट्रीय सवात् संघ की ओर से नियूक्त अबर्जवर एडवोकेट नवजोत ब्रजोत (सदस्य कोच कमिशन- फेडरेशन इंटरनेशनल डे सवात्), राज्य सवात् संघ, बिहार के कोषाध्यक्ष शिल्पी सोनम, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, रेफरी कमीशन के चेयरमैन सूरज कुमार व ऐशियन मेडलिस्ट आशिफ अनवर के देखरेख मे किया गया।

इंडियन टीम

सब जूनियर – सावी सिंह, प्रीतम सिंह व सूर्यांश देव मेहता
कैडेट – अनन्या श्रीवास्तव, सृष्टि भारद्वाज, अदिति सिंह, कश्यप कौशिक, अली हसन, श्रेयश जैसवाल व अद्वितीय अंश
जूनियर – शीजा अफरोज, करुणा कुमारी व साहिल सिंह
यूथ – सिद्धार्थ वर्मा
सीनियर– उपासना आनंद, स्नेहा कुमारी, ज्योति कुमारी, रुबीना कुमारी, नासिर फिरोज, रोहित कुमार प्रजापति, काशिफ हुसैन, आदित्य राज, हर्ष रंजन व हिमांशु राज सामिल है।

RELATED POSTS

View all

view all