Sports
Advertisements

मुजफ्फरपुर : दिनांक 9 से 12 फरवरी 2025 तक दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाली Asian Savate Championship ऐशियन सवात् (फ्रेंचबॉक्सिंग) चैंपियनशिप -2025 के लिए बिहार से 24 खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल होकर आज दिल्ली के लिए रवाना हुए।

Asian Savate Championship

◆ ऐशियन सवात् चैंपियनशिप -2025 के लिए 28 सदस्यीय भारतीय टीम आज दिल्ली रवाना।

◆ इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के द्वारा इंडिया का ट्रैकसूट देकर भारतीय टीम को किया गया विदा।

Advertisements
Asian Savate Championship के लिए 28 सदस्यीय भारतीय टीम दिल्ली रवाना
Asian Savate Championship के लिए 28 सदस्यीय भारतीय टीम दिल्ली रवाना

इन खिलाड़ियों के साथ भारतीय टीम के मुख्य कोच शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव जा रहे है। इनके नेतृत्व में भारतीय टीम इंडो- लंका, बंगलादेश व इंडोनेशिया समेत कई सारे इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भारत को पदक दिलाऐ हैं और इसबार भी काफी उम्मीद हैं खिलाड़ियों को इनका अनुभव व अपने देश में ऐशियन की मेजवनी का पूरा फायदा मिलेगा। साथ ही इनके साथ मैनेजर के तौर पर सिल्पी सोनम, ऑफिसियल में सूनील कुमार व आशिफ अनवर जा रहे है।

जा रहे सभी खिलाड़ियों को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के द्वारा इंडिया का ट्रेकसूट स्पांसर किया गया। खिलाड़ियों के विदाई समारोह में उपस्थित इंडियन ऑयल के डिविजनल रिटेल्स सेल्स हेड मनीष मिश्रा व मैनेजर सेल्स पूरसोत्तम कुमार चौधरी के द्वारा सभी खिलाड़ियों को ट्रैकसूट पहनाकर विदा किया गया। जा रहे सभी खिलाड़ियों को राज्य सवात् संघ, बिहार के मुख्य संरक्षक सह पूर्व खेल मंत्री शिवचंद्र राम व अध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह के द्वारा अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं दी गई।

बिहार से भारतीय टीम में शामिल खिलाड़ी।

सब जूनियर – सावी सिंह,अन्नया श्रीवास्तव, श्रिष्टि भारद्धाज, प्रितम सिंह, सूर्यांश देव मेहता, अली हसन।

कैडेट – अदिती सिंह, करूणा कुमारी, शीजा अफरोज़, साहिल सिंह, कश्यप कौशिक, अद्वितीय अंश, श्रेयस जैसवाल।

यूथ – सिद्धार्थ वर्मा

सीनियर – उपासना आनंद, स्नेहा कुमारी, ज्योति कुमारी, रुबिना कुमारी, नासिर फिरोज, रोहित कुमार प्रजापति, काशिफ हुसैन, आदित्य राज, हर्ष रंजन, हिमांशु राज।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.