www.goltoo.in

SKJ Law College Muzaffarpur में विश्व गौरैया दिवस मनाया गया

March 20, 2025 | by Goltoo

9ea0c721-681d-4b8d-8e22-e61cde1b4935

Muzaffarpur 20 March : आज दिनांक 20 मार्च 2025 को SKJ Law College Muzaffarpur के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा विलुप्त हो रहे गौरैया पक्षी के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विश्व गौरैया दिवस मनाया गया.

SKJ Law College Muzaffarpur

इस अवसर पर शिक्षकों एवं सभी छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के विभिन्न भवनों के छतों पर गौरैया के लिए मिट्टी के छोटे-छोटे बर्तनों में अनाज रखा. छात्र-छात्राओं के द्वारा गौरैया संरक्षण जागरूकता विषय पर विभिन्न प्रकार के स्लोगन एवं पोस्टर बनाकर कॉलेज के आस-पड़ोस में जागरूकता फैलाया गया.
इस अवसर पर सभी शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राओं ने अपने अपने घरों से गेहूं, चावल, दलिया, दाल, मूंग, धान आदि विभिन्न प्रकार के अनाज लाये जो गोरिया पक्षियों के लिए छत पर रखा गया.

SKJ Law College Muzaffarpur

इस कार्यक्रम में SKJ Law College के प्राचार्य डॉक्टर के के एन तिवारी, उपप्राचार्य प्रोफेसर बीएम आजाद, प्रशासक के प्रोफेसर रत्नेश कुमार, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर पंकज कुमार, डॉक्टर एसपी चौधरी, डॉक्टर अर्चना अनुपम, प्रोफेसर आरए सहाय, डॉ रवि रंजन राय, प्रोफेसर पीके सदन, प्रोफेसर आशुतोष कुमार, प्रोफेसर पीके सिंह, डॉक्टर सतीश कुमार, प्रोफेसर शक्ति कुमार, प्रोफेसर एके सिंह, प्रोफेसर मधु कुमारी, प्रोफेसर रूपा, प्रोफेसर दीक्षा शशि, प्रोफेसर बीएम दीक्षित सहित सभी शिक्षक छात्र एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे.


उपस्थित शिक्षक एवं छात्र गोरैया पक्षी के संरक्षण हेतु अपने-अपने घरों के छतों पर अनाज और पानी प्रतिदिन पक्षी को देने हेतु रखने का संकल्प लिया एवं “गोरिया बचाव प्रकृति बचाओ” के नारे से पूरा कॉलेज परिसर सहित मोहल्ला गूंज उठा.

इस एक जागरूकता रैली का नेतृत्व एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर पंकज कुमार के द्वारा किया गया.

You may also like to read

1.LS College में जल्द होगा ग्रीन ऑडिट, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को मिलेगा बढ़ावा

https://goltoo.in/wp/ls-college-green-audit-environment-friendly/

2.Bihar State Youth Basketball Championship के लिए मुजफ्फरपुर में चयन ट्रायल

https://goltoo.in/wp/bihar-state-youth-basketball-championship/

RELATED POSTS

View all

view all