Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 26 March : LS College लंगट सिंह कॉलेज में पीजी सत्र 2024-26 में नव नामांकित छात्रों की कक्षा आज प्रारंभ हुई। प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने सभी विभागों से 27 मार्च से 2 अप्रैल तक नव नामांकित छात्रों के लिए विभागीय स्तर पर इंडक्शन आयोजित करने की अपील करते हुए कहा कि नए छात्रों को महाविद्यालय के गौरवशाली अतीत, उपलब्ध सुविधाएं, वर्ग में उपस्थिति की अनिवार्यता और उनके पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी देना आवश्यक है।

LS College में पीजी

प्रो. राय ने सभी विभागों से सैद्धांतिक वर्गों और रिसर्च पर ज़ोर देने की अपील करते हुए कहा कि स्नातकोत्तर स्तर पर, छात्रों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर ध्यान नहीं देना चाहिए, बल्कि ज्ञान के व्यवहारिक अनुपयोग, किसी एक क्षेत्र में विशेषज्ञता और अनुसंधान पर भी ध्यान केंद्रित करना चाहिए। प्रो राय ने कहा कि वर्तमान सत्र से कॉलेज में पीजी की पढ़ाई वाले सभी विभागों में एक रिसर्च सेल स्थापित किया जाना और छात्रों को नेट की तैयारी के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा।

LS College में पीजी

प्राचार्य प्रो राय ने बताया कि कॉलेज स्तर पर भी सभी नव नामांकित छात्रों का स्वागत समारोह सह प्रेरण सत्र जल्दी ही आयोजित किया जाएगा। वर्तमान में पीजी के बचे सीटों पर चल रहे ऑन स्पॉट नामांकन पर प्राचार्य प्रो राय ने ऑन स्पॉट नामांकन की पूरी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने पर जोड़ देते हुए कहा, किस विषय में कितनी सीट बची है, किस कोटा की सीट बची है आदि की अद्यतन जानकारी नामांकन के लिए इच्छुक छात्रों को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि विभिन्न कोटा पर नामांकन के इच्छुक छात्रों की पात्रता की जांच विभागीय स्तर पर करने के पश्चात ही नामांकन लिया जाएगा।

Advertisements

मौके पर प्रो टीके डे, प्रो एस आर चतुर्वेदी, प्रो सुनील मिश्रा, प्रो राजीव झा, प्रो जयकांत सिंह, प्रो पुष्पा कुमारी, प्रो विजय कुमार, प्रो शैलेन्द्र सिन्हा, प्रो एनएन मिश्रा, डॉ अर्धेंदु, डॉ रीमा कुमारी, डॉ साजिदा अंजुम, डॉ नवीन कुमार, दीपक कुमार,सुजीत कुमार, ऋषि कुमार, सत्येंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

You may also like to read

  1. LS College के छात्र अभिषेक कुमार ने इंटरमीडिएट विज्ञान परीक्षा में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया https://goltoo.in/wp/ls-college-abhishek-stood-2nd-in-muzaffarpur-district/
  2. Youth Parliament 2025 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए MDDM College की मुस्कान का चयन https://goltoo.in/wp/youth-parliament-2025-muskan-from-mddm-college/

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.