Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 30 March : Bihar Targetball Team ट्रायल संपन्न, 64 खिलाड़ी चयन कैम्प के लिए चुने गए. उत्तर प्रदेश के आगरा में 27 से 30 अप्रैल तक आयोजित होने वाली 10वीं सब जूनियर नेशनल टार्गेटबॉल चैंपियनशिप एवं 9वीं सीनियर फेडरेशन कप के लिए बिहार टार्गेटबॉल टीम के चयन हेतु जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल में ट्रायल का आयोजन किया गया।

Bihar Targetball Team Trial

ट्रायल का उद्घाटन जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक पंकज कुमार एवं तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के संयुक्त सचिव मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

Bihar Targetball Team

बिहार टार्गेटबॉल संघ के महासचिव दिलमोहन झा ने बताया कि इस ट्रायल में मुजफ्फरपुर, वैशाली, गोपालगंज, खगड़िया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सिवान, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर और सुपौल सहित कुल 18 जिलों के 123 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

Advertisements

64 खिलाड़ी चयनित, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाने का मिलेगा मौका

ट्रायल के बाद कुल 64 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जो आगे चयन कैम्प में भाग लेंगे। कैम्प में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

ट्रायल में प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति

इस अवसर पर सनशाइन स्कूल की शारीरिक शिक्षिका रागनी ठाकुर, कोच गौरव कुमार, मुजफ्फरपुर संघ के कोषाध्यक्ष अभिषेक अभिमन्यु, गोपालगंज संघ के सचिव पिंटू कुमार गुप्ता, राहुल चौरसिया और अवनीश कुमार सहित कई खेलप्रेमी और अधिकारी उपस्थित थे।

बिहार टार्गेटबॉल संघ ने उम्मीद जताई कि चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.