www.goltoo.in

SKJ Law College ‘आपराधिक न्याय प्रणाली में फोरेंसिक विज्ञान’ की भूमिका विषय पर एक सेमिनार का आयोजन

April 12, 2025 | by Goltoo

goltoo – 2025-04-12T222627.169

Muzaffarpur 12 april : आज दिनांक 12 अप्रैल 2024 को SKJ Law College एसकेजे लॉ कॉलेज मुजफ्फरपुर में 10:00 बजे दिन में ‘आपराधिक न्याय प्रणाली में फोरेंसिक विज्ञान’ की भूमिका विषय पर एक सेमिनार का आयोजन हुआ. इस सेमीनार का उद्घाटन द्वीप प्रज्वलन और स्वागत गान से हुआ.

SKJ Law College फोरेंसिक विज्ञान पर सेमिनार का आयोजन

द्वीप प्रज्वलन में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय फोरेंसिक प्रयोगशाला मुजफ्फरपुर के निदेशक डॉक्टर रेखा कुमारी, विशिष्ट अतिथि निदेशक श्री विनोद कुमार पाल, उपनिदेशक मोहम्मद माजीद खान, सहायक निदेशक श्री जितेंद्र कुमार, महाविद्यालय के निदेशक श्री जयंत कुमार, प्राचार्य डॉक्टर के के एन तिवारी, उप आचार्य बीएम आजाद एवं प्रशासक प्रोफेसर रत्नेश कुमार आदि थे.

SKJ Law College फोरेंसिक विज्ञान पर सेमिनार का आयोजन

सेमिनार में SKJ Law College के निदेशक श्री जयंत कुमार ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि वर्तमान समय में आपराधिक न्याय प्रणाली में फोरेंसिक प्रयोगशाला के द्वारा साक्ष्य एकत्रित एवं विश्लेषण की, आपराधिक जांच और अभियोजन में मदद मिलती है जिससे अपराधी को दोषी या निर्दोष ठहराने में निश्चितता होती है.
प्राचार्य डॉक्टर के के एन तिवारी ने अपने संबोधन में बताया कि वैज्ञानिक तकनीक द्वारा एकत्रित एवं विश्लेषित साक्ष्य विधि संवत होती है एवं किसी भी कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन नहीं करती है.

SKJ Law College फोरेंसिक विज्ञान पर सेमिनार का आयोजन

मुख्य अतिथि एफएसएल के निदेशक डॉक्टर रेखा कुमारी ने उपरोक्त विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि फोरेंसिक विज्ञान जटिल मामलों में अपराध को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जिससे न्याय को बढ़ावा मिलता है.

विशिष्ट अतिथि श्री विनोद कुमार पाल ने अपने संबोधन में आग्नेयास्त्रों से संबंधित जाँच प्रक्रिया के विषय में विस्तार से बताया कि फोरेंसिक विज्ञान अपराधिक नया प्रणाली के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण है जो अपराध की जांच अभियोजन और न्याय सुनिश्चित करने में मदद करता है जैसे डीएनए प्रोफाइलिंग, फिंगरप्रिंट पहचान, बाल विश्लेषण आदि.
विशिष्ट अतिथि मोहम्मद मजीद खान ने फोरेंसिक विज्ञान के रासायनिक विभाग से संबंधित विस्फोटक पदार्थ अवैध ड्रग्स तथा आग्नेयास्त्रों से प्राप्त सामग्री का वैज्ञानिक एवं तकनीकी विश्लेषण कर अपराध सिद्ध करने में सटीकता प्राप्त की जा सकती है.

SKJ Law College फोरेंसिक विज्ञान पर सेमिनार का आयोजन


विशिष्ट अतिथि श्री जितेंद्र कुमार ने बताया कि फोरेंसिक विज्ञान के जीव विज्ञान शाखा अपराध सुलझाने में विभिन्न जैविक डेटा विश्लेषण की अनुमति देता है जिसमें डीएनए आरएनए आदि का विश्लेषण वैज्ञानिक तरीकों से करके अपराध को सुलझाने का कार्य किया जाता है.

अन्य वक्ताओं में प्रोफेसर रत्नेश कुमार, डॉक्टर एसपी चौधरी, प्रोफेसर पंकज कुमार, प्रोफेसर आशुतोष कुमार, प्रोफेसर आरऐ सहाय, डॉक्टर रवि रंजन राय, प्रोफेसर धनंजय पांडे आदि शामिल थे.

इस कार्यक्रम में SKJ Law College मूट कोर्ट प्रतियोगिता के विजेता एवं प्रतिभागियों एवं NSS विशेष शिविर के स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र का वितरण मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे जिसमें मुख्य रूप से प्रोफेसर शक्ति कुमार, प्रोफेसर बीएम दीक्षित, प्रोफेसर विपिन कुमार, प्रोफेसर शिवम कुमार, प्रोफेसर मधु कुमारी, प्रोफेसर रूपा झा, डॉक्टर अर्चना अनुपम, प्रोफेसर दीक्षा शशि, श्री उज्जवल कुमार, श्री प्रेमभूषण कुमार, श्री अशोक सिंह, श्री बिट्टू कुमार आदि.

कार्यक्रम का संचालन विधि की छात्रा न्यासा कौशिक एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर बीएम आजाद द्वारा किया गया .

RELATED POSTS

View all

view all