Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 22 April : पृथ्वी दिवस 2025 पर वनस्पति विज्ञान विभाग में कार्यक्रम आयोजित किया गया.मुख्या अतिथि डॉ. नवीन कुमार ने जागरूकता का आह्वान किया .

Bihar University पृथ्वी दिवस 2025

Bihar University पृथ्वी दिवस 2025

पृथ्वी दिवस 2025 पर वनस्पति विज्ञान विभाग में कार्यक्रम आयोजित, डॉ. नवीन कुमार ने जागरूकता का किया आह्वानविश्वविद्यालय वनस्पति विज्ञान विभाग में पृथ्वी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पटना के वैज्ञानिक डॉ नवीन कुमार ने पृथ्वी दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला।

Bihar University पृथ्वी दिवस 2025

उन्होंने पृथ्वी दिवस 2025 के थीम “हमारी शक्ति हमारा ग्रह” के बारे में बताते हुए छात्र-छात्राओं से अपील किया कि वे लोग नल से बूंद-बूंद गिरते जल की बर्बादी को रोकने एवं कमरे से बाहर निकलते वक्त पंखा-बत्ती बंद कर ऊर्जा के बचत में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट चेंज के बारे में भी छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से बताया।

Advertisements
Bihar University पृथ्वी दिवस 2025

इस अवसर पर पर्यावरण से संबंधित पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार संध्या कुमार, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमशः सोनी कुमारी एवं राजीव कुमार ने प्राप्त किया। मनीषा कुमारी की कविता “धरती सुखी क्यों है?”को लोगों ने काफी पसंद किया।
इस अवसर पर वनस्पति विज्ञान विभाग परिसर में एक दर्जन से अधिक पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ रंजना कुमारी के स्वागत भाषण से हुआ। डॉ गौरव पांडे ने विषय प्रवेश एवं मुख्य वक्ता का परिचय कराया और फोटो सब नीलम कुमारी में धन्यवाद ज्ञापन किया।
मौके पर विभाग के अन्य शिक्षक डॉ नीति किरण और डॉ कादंबनी ने भी अपना विचार प्रस्तुत किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.