Muzaffarpur News
Advertisements

Ranchi 28 April : LS College के डॉ. विजय कुमार अखिल भारतीय दर्शन परिषद के नये कोषाध्यक्ष मनोनीत किये गए.

LS College के डॉ. विजय कुमार

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिलोसॉफिकल सोसाइटीज की ख्यातिलब्ध इकाई और भारतवर्ष में दर्शनशास्त्र के सर्वाधिक आजीवन सदस्यों वाली संस्था अखिल भारतीय दर्शन परिषद के 69वें अधिवेशन के दौरान (राँची विश्वविद्यालय, राँची, झारखंड) आमसभा की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

LS College के डॉ. विजय कुमार

इस नवगठित कार्यकारिणी में लंगट सिंह महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर के दर्शनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। डॉ. विजय कुमार की इस उपलब्धि को बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय के लिए गौरव और सम्मान का विषय माना जा रहा है।

Advertisements

LS College के प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश राय ने डॉ. विजय कुमार को इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इसी क्रम में महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. संजीव मिश्रा, सचिव डॉ. राजीव कुमार, डॉ. दीपिका कुमारी, स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सरोज वर्मा, प्रो. राजेश्वर सिंह, प्रो. राजीव कुमार, डॉ. पयोली, डॉ. रेणु बाला, डॉ. अनुराधा पाठक, डॉ. रमेश कुमार विश्वकर्मा सहित दर्शनशास्त्र विषय के सभी सुधी शिक्षकों ने भी डॉ. विजय कुमार को शुभकामनाएँ और बधाइयाँ प्रेषित कीं।

डॉ. विजय कुमार की नियुक्ति से न केवल लंगट सिंह महाविद्यालय, बल्कि पूरे बिहार राज्य के अकादमिक जगत में हर्ष का वातावरण है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.