www.goltoo.in

Bihar Diwas 2022 : मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा भव्य आयोजन का उद्घाटन,क्यों मनाया जाता है बिहार दिवस ?

March 22, 2022 | by Goltoo

bd5

Patna 22 March : बिहार दिवस के अवसर पर पटना में 3 दिनों का भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है. बिहार अपना जन्मोत्सव 22 मार्च को हर साल मनाता है. 22 मार्च 1912 को बिहार अस्तित्व में आया था . 1912 में अंग्रेजों ने बंगाल का विभाजन कर बिहार नाम का अलग राज्य बनाया. इस वर्ष 22 मार्च 2022 को बिहार अपना 110वां स्थापना वर्ष मनाएगा. इसी दिन बिहार राज्य का गठन हुआ था. वर्ष 1936 में 1 अप्रैल को बिहार से उड़ीसा को अलग करके एक अलग राज्य बनाया गया और आखिर में वर्ष 2000, 15 नवम्बर को बिहार का दक्षिणी भाग अलग करके झारखंड राज्य का गठन किया गया। पहले बिहार उड़ीसा और झारखंड मिलाकर एक राज्य हुआ करता था. पिछले 2 वर्षों से कोरोनावायरस के कारण बिहार दिवस नहीं मनाया गया है.

शिक्षा एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिशा निर्देश पर इस बार बिहार दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा. बिहार दिवस का भव्य आयोजन गांधी मैदान पटना में होगा. उन्होंने यह भी बताया कि बिहार दिवस बिहारीपन की पहचान बन चुका है दुनिया भर में. उन्होंने यह भी बताया कि बिहार सरकार के महत्वपूर्ण अभियान जल जीवन हरियाली थीम पर आधारित होगा.

22 मार्च 2022 में बिहार अपना 110वां वर्ष मनाएगा Twitter Image

बिहार दिवस समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार 22 मार्च को शाम 5:30 बजे करेंगे. 24 मार्च को राज्यपाल फागू चौहान द्वारा समारोह का समापन किया जाएगा. बिहार दिवस के भव्य आयोजन में नृत्य संगीत नाट्य प्रस्तुति के अतिरिक्त और भी संगीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे.

गांधी मैदान में 500 ड्रोन एक साथ उड़ते नजर आएंगे Twitter Image

ड्रोन को उड़ते देखना सभी पसंद करते हैं पर 500 ड्रोन को एक साथ उड़ते देखना शायद यह एक विश्व रिकॉर्ड भी होगा. 120 मीटर की ऊंचाई पर 500 ड्रोन एक साथ 9 मिनट तक रहेंगे. एक साथ इतने सारे ड्रोन इस ऊंचाई पर जब आएंगे तो देखने लायक होगा नजारा बिहार में पहली बार गांधी मैदान में 500 ड्रोन एक साथ उड़ते नजर आएंगे.

Drone team ready to fly drones for exciting sky formation on the occasion of Bihar Diwas at Gandhi Maidan on 22nd March

बिहार दिवस के अवसर पर अनेक कार्यक्रम होंगे. पुस्तक मेला जो नेशनल बुक ट्रस्ट की तरफ से लगाया जाएगा. बिहारी व्यंजन मेला का भी आयोजन होगा साथ ही पटना हाट का भी आयोजन होगा. पटना हाट की भी तैयारी चल रही है जो गांधी मैदान में लगाई जाएगी. पटना हाट, दिल्ली हाट की की तर्ज पर पहली बार गांधी मैदान में लगाया जाएगा. श्री कृष्णा साइंस सेंटर की तरफ से एक साइंस एग्जीबिशन भी आयोजन होगा. बिहार पर्यटन विभाग की तरफ से बिहार के विभिन्न पर्यटक स्थलों को भी दर्शाया जाएगा.

Twitter Image

इसके साथ-साथ आकर्षक लेजर लाइट शो भी प्रस्तुत किया जाएंगे 22 मार्च को बॉलीवुड के सिंगर कैलाश खेर और उनकी टीम भी यह अपने गानों से लोगों के सामने प्रस्तुत करेंगे. 23 मार्च को रेखा भारद्वाज और 24 मार्च को सुखविंदर सिंह भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे.

Twitter Image Lasor show

गांधी मैदान की सुरक्षा के लिए बिहार दिवस पर गांधी मैदान की की सुरक्षा के लिए 4 भागों में बांटा जाएगा. प्रत्येक सेक्टर में पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती होगी.

गेट नंबर 1 से वीआईपी गैलरी भी बनाया जाएगा जिस का एंट्रेंस गेट नंबर 1 की तरफ से होगा. श्री कृष्णा साइंस सेंटर की तरफ से एक साइंस एग्जीबिशन का भी आयोजन होगा. बिहार पर्यटन विभाग की तरफ से बिहार के विभिन्न पर्यटक स्थलों को भी दर्शाया जाएगा.

Rozgar(Naukri) Paana ab hua Aasaan!Wo bhi bilkul free.
Download kre rozgarkhoj Apps.

आप सभी को बिहार दिवस की शुभकामनायें और बिहार को खुशहाल बनाने में अपना योगदान करें.

#BiharDiwas #Biharday #Bihar

RELATED POSTS

View all

view all