www.goltoo.in

LNT College Muzaffarpur की इनडोर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

May 20, 2025 | by Goltoo

goltoo – 2025-05-20T191108.3391

Muzaffarpur 20 May : LNT College एल.एन.टी. कॉलेज में आयोजित चार दिवसीय इनडोर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आज सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता 17 मई से 20 मई तक चली, जिसमें विभिन्न इनडोर खेलों का आयोजन किया गया। समापन दिवस पर बैडमिंटन की रोमांचक स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जो आर.डी.एस. कॉलेज के इनडोर हॉल में सम्पन्न हुईं।

LNT College की इनडोर वार्षिक खेलकूद

पुरुष वर्ग के एकल मुकाबलों में पारस कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में आदित्य कुमार को कड़े मुकाबले में 21-19, 21-17 से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। सेमीफाइनल मुकाबलों में पारस ने हिमांशु को 21-11, 21-17 से और आदित्य कुमार ने सुमन कुमार को 21-15, 21-17 से हराया।

LNT College की इनडोर वार्षिक खेलकूद

महिला वर्ग के मुकाबलों में रागिनी कुमारी ने चांदनी कुमारी को फाइनल में 21-16, 21-18 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। सेमीफाइनल में रागिनी ने मुस्कान कुमारी को 21-15, 21-14 से तथा चांदनी ने रानी कुमारी को 21-18, 21-16 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

LNT College की इनडोर वार्षिक खेलकूद

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आर.डी.एस. कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अनीता सिंह तथा LNT College के प्राचार्य डॉ. अभय कुमार सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने विजेताओं को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन एल.एन.टी. कॉलेज के स्पोर्ट्स डायरेक्टर विजय कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन आर.डी.एस. कॉलेज के स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ. रवि शंकर कुमार द्वारा किया गया।

इस मौके पर LNT College के स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष चितरंजन सर, सचिव सोनू कुमार सिंह, सुमित कुमार, करुणेश कुमार, मधुकुंज कुमार तथा मनीष कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की गई और प्रतिभागियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

You may also like to read…

RELATED POSTS

View all

view all