Shiksha Sanskriti Uthan Nyas शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की वार्षिक बैठक जबलपुर में संपन्न, नए दायित्वों की हुई घोषणा
May 26, 2025 | by Goltoo
Jabalpur 26 May : Shiksha Sanskriti Uthan Nyas शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली की राष्ट्रीय प्रांत संयोजकों की वार्षिक बैठक का आयोजन जबलपुर में किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में देशभर के 40 प्रांतों से लगभग 170 से अधिक संयोजक, सह संयोजक एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में संगठन की भावी दिशा एवं रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई, साथ ही कुछ नए दायित्वों की भी घोषणा की गई।
Shiksha Sanskriti Uthan Nyas
इस अवसर पर लंगट सिंह कॉलेज, मुजफ्फरपुर के हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजेश्वर कुमार को शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली का राष्ट्रीय सह संयोजक नियुक्त किया गया।
प्रख्यात शिक्षाविद एवं पूर्व कुलपति प्रो. के.सी. सिन्हा को दक्षिण बिहार प्रांत का संरक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, श्रीकृष्ण सिंह महिला महाविद्यालय, मोतिहारी के प्राचार्य प्रो. पंकज कुमार को उत्तर बिहार प्रांत का प्रांत सह संयोजक बनाया गया है।

उत्तर बिहार प्रांत के प्रांत संयोजक के रूप में केंद्रीय विश्वविद्यालय के शोधार्थी गौरव पंवार को नियुक्त किया गया है, जबकि अभयकांत श्रीवास्तव को प्रांत सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अतिरिक्त, डॉ. दयानंद मेहता, सहायक प्राध्यापक, को राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन के क्षेत्रीय संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया है।
RDS College Muzaffarpur Invites Applications for Research Assistant https://t.co/aPDOFCmYqk #icssr #rdscollege @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/Sxi6smNTqt
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 22, 2025
बैठक के दौरान शिक्षा में भारतीय मूल्यों के पुनर्स्थापन, मातृभाषा में अध्ययन की संभावनाओं, एवं नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषयों पर विस्तृत विमर्श किया गया। न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
यह वार्षिक बैठक शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में कार्यरत कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी और संगठन के आगामी कार्यों की रूपरेखा को सशक्त आधार प्रदान किया।
You may also like to read…

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all