Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 15 August : आज दिनांक 15 अगस्त 2025 को श्री राघव प्रसाद सिंह महाविद्यालय, जैतपुर SRPS College Jaintpur में 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह की मुख्य अतिथि एवं नवनियुक्त प्राचार्या प्रो. अमिता शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा उपस्थित जनसमुदाय को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

SRPS College Jaintpur स्वतंत्रता दिवस समारोह

SRPS College Jaintpur
SRPS College Jaintpur
SRPS College Jaintpur

अपने संबोधन में प्राचार्या महोदया ने स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को स्मरण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वे विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका निभाएं।

SRPS College Jaintpur
SRPS College Jaintpur

एनसीसी इकाई द्वारा सी.टी.ओ. डॉ. रूपम कुमारी के नेतृत्व में भव्य एवं अनुशासित परेड प्रस्तुत की गई तथा प्राचार्या को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके उपरांत राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले तिरंगा शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व स्वयं प्राचार्या प्रो. अमिता शर्मा ने किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Advertisements
SRPS College Jaintpur
SRPS College Jaintpur

समारोह का सफल संयोजन एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. विनोद आज़ाद ने किया। इस अवसर पर डॉ. महताब आलम, डॉ. महेंद्र महतो, डॉ. निशा कुमारी, डॉ. जागृति कुमारी, डॉ. मृत्युंजय कुमार, डॉ. रूपम कुमारी, डॉ. अनामिका, डॉ. अर्चना प्रियदर्शी, प्रो. रंजीत शर्मा, प्रो. शिवानंद शर्मा, प्रो. रत्नेश शर्मा, राहुल प्रताप, ओजैर अहमद, गुंजा कुमारी एवं गोपाल शर्मा उपस्थित थे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों के साथ किया गया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.