Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 20 August : आज दिनांक 20/08/2025 को MDDM College की एन.एस.एस. इकाई द्वारा सद्भावना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। यह आयोजन प्राचार्या डॉ. अल्का जायसवाल के संरक्षण तथा एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. शगुफ्ता नाज़ के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

MDDM College सद्भावना दिवस

MDDM College सद्भावना दिवस
MDDM College सद्भावना दिवस

इस अवसर पर प्राचार्या ने अपने संबोधन में स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के ऐतिहासिक योगदान को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों को अपने भीतर दया, सहानुभूति, सद्भाव एवं सहयोग की भावना जागृत करने के लिए प्रेरित किया।

MDDM College सद्भावना दिवस

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित भाषण प्रतियोगिता में दर्जनों छात्रों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान वंदना विजयलक्ष्मी, द्वितीय स्थान कशिश एवं तृतीय स्थान रुखसार को प्राप्त हुआ।
निर्णायक मंडल में डॉ. अनुराधा सिंह, डॉ. अर्चना तिवारी एवं डॉ. आशा सिंह यादव ने अपनी सहभागिता निभाई।इस मौके पर सभी एन.एस.एस. वॉलंटियर्स ने सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने की प्रतिज्ञा भी ली।

Advertisements
MDDM College सद्भावना दिवस

कार्यक्रम का सफल संचालन तान्या ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन मुस्कान द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. राकेश रंजन, डॉ. रिंकू, डॉ. रवि भूषण, डॉ. बिपिन सहित सभी एन.एस.एस. वॉलंटियर्स की उपस्थिति रही।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.